Bihar

साजिश के तहत हुई महिला इंजीनियर की हत्या; पिता ने दर्ज कराई एफआईआर, SIT करेगी मामले की जांच

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

जल संसाधन विभाग के मैकेनिकल डिवीजन की सहायक अभियंता महिमा कुमारी की साजिश के तहत हत्या की गई है। उसके पिता राज किशोर पासवान के आवेदन पर रविवार को सदर थाने में इसकी एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें अज्ञात अपराधियों पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम में भी हत्या के साक्ष्य मिलने की बात पुलिस को बताई गई है। महिला इंजीनियर की गर्दन की हड्डी टूटी होने की जानकारी दी गई है। शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

लखीसराय के चानन थाना के मननपुर निवासी राजकिशोर पासवान ने पुलिस को बताया है कि उसकी पुत्री महिमा बीते तीन साल से अतरदह प्रजापति नगर मोहल्ले में विनोद साह के मकान में किराए पर रह रही थी। मकान मालिक विनोद साह ने शनिवार शाम करीब चार बजे कॉल कर महिमा की मौत की जानकारी दी। इसके बाद हमलोग अतरदह पहुंचे।

महिमा का शव बाथरूम के सामने पैसेज में पड़ा था। वह जिंस और टॉप पहने थी। एक पांव में जूता था और दूसरा पांव खाली था। सीने तथा जांघ पर किसी के पैर के निशान थे। घटनास्थल की स्थिति देख लगता है कि उसकी साजिशपूर्ण तरीके से हत्या की गई है। राजकिशोर ने घटना की गहराई से जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजन को शव सौंप दिया। सिकंदरपुर स्थित मुक्ति धाम में अंत्येष्टि की गई। छोटे भाई ने मुखाग्नि दी है। पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। लखीसराय के चानन थाना के मननपुर बाजार निवासी राजकिशोर पासवान छोटे किसान परिवार के हैं। बेटी महिमा शुरू से पढ़ने में तेज थी। नाना-नानी के यहां रहकर उसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उसे चार साल पहले जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता की नौकरी हुई।

राजकिशोर पासवान की तीन संतान में महिमा सबसे बड़ी थी। उसकी छोटी बहन ग्रेजुएशन में और छोटा भाई अभी स्कूल की पढ़ाई कर रहा है। परिवार में महिमा बेटी नहीं, बेटा की तरह थी। उसे नौकरी मिली तो परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ संभली थी। छोटी बहन और भाई को पढ़ाने का सारा खर्च वह खुद करती थी। राजकिशोर ने बताया कि महिमा की शादी के लिए अच्छे वर की तलाश कर रहे थे। एक जगह बात भी चल रही थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में थे। अचानक शनिवार शाम चार बजे महिमा की मौत की खबर मिली तो परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

3 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

13 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

14 घंटे ago