Bihar

बिहार: थाने की गाड़ी से घूमता था पति, गांठता था रौब; सस्पेंड हुई SHO पत्नी, जानिए क्या है मामला?

औरंगाबाद जिले में विजेंद्र कुमार नाम का शख्स थाने की गाड़ी से घूमता था। और रौब गांठता था। जिसके चलते एसपी ने आरोपी की थानाध्यक्ष पत्नी को सस्पेंड कर दिया है। गोह प्रखंड के उपहारा थानाध्यक्ष किरण कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। औरंगाबाद की एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने उन पर लगे आरोपों के आलोक में जांच करने के बाद उसे सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की है।

2018 बैच की सब इंस्पेक्टर किरण कुमारी पिछले साल अगस्त महीने में यहां की थानाध्यक्ष बनी थीं। 19 फरवरी को थानाध्यक्ष किरण कुमारी के पति विजेंद्र कुमार पुलिस की सरकारी गाड़ी से बेला गांव के समीप पहुंचे थे। यहां पर लोगों ने हंगामा कर दिया और उन्हें खदेड़ दिया। इसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया था।

इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद औरंगाबाद की एसपी ने डीएसपी मुख्यालय नभ वैभव को जांच का जिम्मा सौंपा था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के आलोक में थानाध्यक्ष किरण कुमारी को निलंबित कर दिया गया है।

एसपी ने बताया कि उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। थानाध्यक्ष के निलंबित होने के बाद नए थाना अध्यक्ष के रूप में डीआईयू शाखा में पदस्थापित मनेष कुमार को उपहारा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

20 घंटे ago