Bihar

बिहार: केके पाठक ने मानी नीतीश की बात, बोले- स्कूलों का समय 10 से 4 बजे तक लेकिन शिक्षक…

बिहार में स्कूलों के समय को लेकर छिड़े विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात मान ली है। एसीएस ने शुक्रवार को कहा कि स्कूलों का समय सरकार ने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया है। हालांकि, उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे थोड़ा पहले स्कूल आएं और थोड़ा लेट घर जाएं।

एसीएस केके पाठक ने शुक्रवार को कटिहार में सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूल का समय 10 से 4 बजे तक करने का फैसला कर दिया है। मगर आप लोग थोड़ा पहले आइए और बाद में जाइए। कमजोर बच्चों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने कई स्कूलों का दौरा किया। 8वीं के स्टूडेंट हिंदी भी ढंग से नहीं पढ़ पा रहे हैं, गणित और विज्ञान तो दूर की बात है। ऐसे में उनपर एक्स्ट्रा ध्यान देने की जरूरत है।

दरअसल, केके पाठक के निर्देश पर पूर्व में स्कूलों का समय सुबह 9 से 5 बजे तक कर दिया गया था। इसका शिक्षकों और अभिभावकों ने विरोध किया। बिहार विधानसभा के बजट सत्र में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को सदन में कहा कि स्कूलों का समय सुबह 10 से 4 बजे तक ही रहेगा। शिक्षकों को 15 मिनट पहले स्कूल आना होगा और वे छुट्टी होने के 15 मिनट बाद स्कूल से जाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद भी शिक्षा विभाग ने अभी तक टाइम टेबल में बदलाव नहीं किया है। इसे लेकर शिक्षकों और अभिभावकों में कंफ्यूजन की स्थिति है। विपक्ष का आरोप है कि केके पाठक सीएम नीतीश की बात नहीं मान रहे हैं, उन्हें पद से हटाया जाए। दूसरी ओर, जेडीयू का कहना है कि सीएम की बात ब्रह्मवाक्य है। बिहार में स्कूलों का समय 10 से 4 ही रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

19 मिनट ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

27 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

49 मिनट ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

6 घंटे ago