बिहार में बिजली वितरण कंपनियां अब अपने उपभोक्ताओं को बैंकों से ज्यादा दरों पर ब्याज देगी। बिजली वितरण कंपनियों ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। यह सुविधा ग्राहकों को स्मार्ट मीटर में एडवांस पैसा जमा करने पर मिलेगी। अगर ग्राहक अपने स्मार्ट मीटर में 2000 रुपये से अधिक का रिचार्ज कराएंगे तो उसपर बैंक से ज्यादा दर पर ब्याज दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक तीन माह की बिजली खपत के बराबर स्मार्ट मीटर में एकमुश्त रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को 5.15 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। अगर ग्राहक 6 महीने की खपत के बराबर का एकमुश्त रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 5.40 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। बता दें कि बैंक के बचत खाते में जमा राशि पर औसतन 3 से 3.5 फीसदी का ब्याज ही मिलता है।
कंपनी के अधिकारियों ने पूर्व में बताया था कि रिचार्ज पर ब्याज की सुविधा लेने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को अपने स्मार्ट मीटर में कम से कम 2000 रुपये रखने होंगे। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है।
बिहार में अभी 1.80 करोड़ से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। अगर इनमें से पांच फीसदी यानी 9 लाख ग्राहक भी एडवांस राशि जमा करते हैं तो 2000 रुपये के हिसाब से यह अमाउंट एक महीने में 180 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। बिजली कंपनियों के पास सालाना 2100 करोड़ रुपये एडवांस आ जाएंगे। कंपनियां इस राशि को नई परियोजनाओं पर खर्च कर सकेंगी। इसके लिए उन्हें बैंक या वित्तीय संस्थाओं से लोन नहीं लेना पड़ेगा। इसके बदले वे अपने उपभोक्ताओं को ही ब्याज का भुगतान कर देंगे।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…