Bihar

JDU के 30 विधायकों को तोड़ेगी BJP, नीतीश कुमार की CM की कुर्सी भी जाएगी; RJD का बड़ा दावा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में महागठबंधन को एक बार फिर झटका लगा है। मंगलवार को कांग्रेस के 2 (सिद्धार्थ सौरभ व मुरारी गौतम) और आरजेडी के 1 विधायक (संगीता कुमारी) पाला बदलकर बीजेपी के साथ चले गए। राजनीतिक गलियारे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के कई और विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। इस बीच बुधवार को आरजेडी विधायक मुकेश रौशन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनने में लगी हुई है। आरजेडी विधायक ने यहां तक दावा कर दिया कि जेडीयू के करीब विधायकों को बीजेपी तोड़ेगी और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर अपना सीएम बनाएगी।

मीडिया से बातचीत करते हुए मुकेश रौशन ने कहा कि महागठबंधन के जिन 6 विधायकों (कांग्रेस के 4 और आरजेडी के 2) ने अब तक पाला बदला है, उनकी सदस्यता जायगी। साथ ही हमलोग इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग करेंगे।

पीएम मोदी से प्रभावित: सिद्धार्थ सौरभ

कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित हूं। राहुल गांधी उनकी तुलना में कहीं नहीं हैं। और विधायकों के पाला बदलने के सवाल पर सिद्धार्थ ने कहा कि आगे-आगे देखिए, होता है क्या। समय आने पर सब पता चल जाएगा। राजद विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि हां मैं भाजपा में शामिल हो गई हूं।

पाला बदलने वालों की आत्मा मर गई: रामानुज

राजद विधायक रामानुज प्रसाद ने कहा कि यह बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में यही हाल है। कई पूर्व विधायक, पूर्व सीएम टूट रहे हैं। सभी के पीछे ईडी-सीबीआई को लगा दिया गया है। औद्योगिक घरानों के पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां तक उनकी आत्मा जागने की बात है, जो लोग पार्टी छोड़कर गए उनकी आत्मा जगी नहीं है, बल्कि मर गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

22 मिनट ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

45 मिनट ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

8 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

9 घंटे ago