Bihar

महागठबंधन में टूट पर आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद का रिएक्शन, कहा- खेला अभी बाकी है

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बड़ी तेजी से बदल रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को महागठबंधन को बड़ा झटका तब लगा, जब कांग्रेस के दो (सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी गौतम) और आरजेडी के एक (संगीता कुमारी) विधायक ने पाला बदल कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इस बीच बुधवार को आरजेडी के बागी विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि कुछ और साथी एमएलए का एनडीए में स्वागत। महागठबंधन को समीक्षा करने एवं अपने गिरेबान में झाकने की जरुरत है। खेला अभी बाकी है।

बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार के विश्वास मत के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने पाला बदला था, जिनमें से एक चेतन आनंद भी थे। उस वक्त चेतन आनंद ने कहा था कि तेजस्वी प्रसाद यादव को वे आज भी अपना बड़ा भाई मानते हैं और आगे भी मानते रहेंगे। परंतु उनकी पार्टी में उनके आसपास रहने वाले कुछ खास लोग जिस तरह का व्यवहार करते हैं, वह कहीं से स्वीकार्य योग्य नहीं है। इसी क्रम में ठाकुर जाति को लेकर सांसद मनोज झा ने जिस तरह से कविता के माध्यम से अपमान किया था, वह अपमान मन को दुखी करने वाला था। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं का भी व्यवहार निरंतर खराब होने की वजह से पार्टी से उनका मोहभंग होता चला गया।

अबतक आरजेडी के चार और कांग्रेस के दो विधायकों ने बागी तेवर दिखाते हुए पाला बदला है। इनमें राजद से चेतन आनंद, प्राद यादव, नीलम देवी और संगीता कुमारी शामिल हैं। कांग्रेस के दो विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरभ ने अपने दल से हटकर सत्ताधारी दल को अपनाया है। चर्चाओं के अनुसार आरजेडी के कुछ और विधायक सत्ताधारी दल की ओर रुख कर सकते हैं। एक-दो दिनों में इसकी बानगी देखने को मिल सकती है। संभावना है कि चालू सत्र के दौरान सदन में ही आरजेडी के विधायक सत्ताधारी दल का दामन थामेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago