Bihar

बिहार में हिट एंड रन कानून का फिर विरोध, आज और कल हड़ताल पर रहेंगे बस-ट्रक ड्राइवर!

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Hit And Run Law: नए हिट एंड रन कानून के विरोध नए हिट एंड रन कानून के विरोध में शुक्रवार (16 फरवरी) व शनिवार (17 फरवरी) को चक्का जाम करने की घोषणा की गयी है. ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर फेडरेशन के बैनर तले ऑटो चालक संघ, इ-रिक्शा चालक संघ, कैब चालक संघ, बस, ट्रक, लॉरी चालक संघ की ओर से वाहनों को नहीं चलाने की तैयारी है. इसे लेकर जनसंपर्क अभियान गुरुवार की शाम थम गया.

परीक्षार्थियों को हो सकती है परेशानी

हड़ताल के कारण दो दिन तक पूरे बिहार में सभी तरह के छोटे-बड़े वाहन का परिचालन बंद रहेगा. इस वजह 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों को परेशानी हो सकती है. इसको देखते हुए राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन नियमित तौर पर होगा.

सरकारी बसों का होगा परिचालन

गुरुवार को बांकीपुर बस स्टैंड नियंत्रण कक्ष के अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकारी बसें चलती रहेंगी. बख्तियारपुर,बिहारशरीफ, नवादा की तरफ जाने वाली बसें भी चलेंगी. वही, सीएनजी बसों के चालक ने बताया कि शुक्रवार को बसें बंद रहेंगी. मधपुरा, दरभंगा, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर के निजी बस चालकों ने बताया कि सभी बसें बंद रहेगी.

छात्रों को सेंटर तक पहुंचाने का निर्देश

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने सभी जिला इकाइयों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की. इसमें ऑटो चालकों को हिदायत दी कि वे परीक्षार्थियों को लेकर सेंटर तक जाये. इस दौरान चालक हाथ पर कला कपड़ा बांध कर ही गाड़ी चलाएं. उसके अलावा एंबुलेंस को हड़ताल से मुक्त रखा गया है.

हड़ताल का समर्थन नहीं

बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने गुरुवार को कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया, जिसमें शुक्रवार को हड़ताल का समर्थन नहीं करने का निर्णय लिया गया. बिहार मोटर्स ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के अध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी. राज्य में बिहार बोर्ड और सीबीएसइ की परीक्षाओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है.

ये करेंगे हड़ताल का समर्थन

भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ ने हड़ताल का समर्थन किया है. महासंघ वाहनों पर पंपलेट चिपका कर अपना विरोध दर्ज करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

2 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

16 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

16 घंटे ago