Bihar

चूल्हा-चौका तक सीमित नहीं बिहार की बेटियां, इस क्षेत्र में महिलाओं ने पुरुषों पर ऐसे बनाया दबदबा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

घर में चूल्हा-चौका तक सीमित रहने की अपनी पहचान को पीछे छोड़ बिहार की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना नाम कमा रही हैं। अन्य क्षेत्रों की तरह ही बिहार की महिलाओं का दबदबा पर्यटन के क्षेत्र में हो गया है। पर्यटन के क्षेत्र में पुरुषों से अधिक आधी आबादी यानी महिलाओं की भागीदारी है। कुल कार्यरत लोगों में 69 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। केंद्र सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर हुए निबंधन से यह खुलासा हुआ है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी के क्षेत्र में बिहार में तीन लाख 96 हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं।

इसमें दो लाख 74 हजार 360 यानी 69.28 फीसदी महिलाएं काम कर रही हैं। वहीं, मात्र एक लाख 21 हजार 653 यानी 30.72 फीसदी पुरुष इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उम्रवार देखें तो सबसे अधिक 18 से 40 वर्ष के 66.30 फीसदी लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जबकि 40 से 50 वर्ष बीच के 21.13 फीसदी लोग काम कर रहे हैं। 50 साल से अधिक उम्र वाले 12.20 फीसदी लोग पर्यटन के क्षेत्र में कार्यरत हैं।

गाइड, वेटर के अलावा किचेन में कर रहीं काम

पर्यटन क्षेत्र में महिलाएं किचेन से लेकर गाइड और वेटर के तौर पर काम कर रही हैं। किचेन हेल्पर के तौर पर एक लाख 46472 जबकि किचेन हेल्पर्स के तौर पर 71622 लोग काम कर रहे हैं। भवनों की देख-रेख (केयर टेकर) के तौर 63847 लोग काम कर रहे हैं। खाना बनाने के तौर पर 61191 कामगार हैं। वेटर के तौर पर दस हजार से अधिक लोग काम कर रहे हैं। 1688 ट्रेवल गाइड के तौर पर काम कर रहे हैं। रूम अटेंडेंट के तौर पर 1433 लोग काम कर रहे हैं। 1277 ट्रेवल एजेंट हैं। टूरिस्ट गाईड के तौर पर 745 लोग काम कर रहे हैं।

देश में तीसरे पायदान पर बिहार

पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों में बिहार तीसरे पायदान पर है। सबसे अधिक उत्तरप्रदेश के 12 लाख 87 हजार 20 लोग पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जबकि दूसरे पायदान पर रहे पश्चिम बंगाल में तीन लाख 98 हजार 91 लोग कार्यरत हैं। तीसरे पायदान पर बिहार है जहां के तीन लाख 96 हजार 13 लोग पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। पंजाब में दो लाख 653 तो महाराष्ट्र में एक लाख 83 हजार 216 लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

4 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

11 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

16 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

17 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

18 घंटे ago