Bihar

बिहार : FCI का गोदाम मैनेजर निगरानी की जाल में फंसा, घूस लेते रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

खगड़िया में फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित किराए के मकान से एसएफसी गोदाम के अधिप्राप्ति मैनेजर शाहिद राजा को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया. एक लाख पांच हजार रुपए घूस लेते निगरानी ने रंगे हाथों पकड़ा है.

रिश्वत का मामला जानिए..

पूरे मामले को लेकर निगरानी की छापेमारी में शामिल अधिकारी ने मीडिया को बताया उनके पास रिश्वत मामले की शिकायत आयी थी जिसपर कार्रवाई की गयी है. उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता एग्रो उड़ान इंटरनेशनल राइस मिल से चावल तैयार करके पैक्स के माध्यम से बिहार राज्य खाद्य निगम खगड़िया के गोदाम में सप्लाई करते हैं. इस चावल की अधिप्राप्ति के लिए बिहार स्टेट फूड कार्पोरेशन के असिस्टेंट गोदाम मैनैजर शाहिद राजा रिश्वत की मांग उनसे कर रहे थे.

निगरानी ऑफिस में की गयी शिकायत

निगरानी के अधिकारी ने बताया कि प्रति ट्रक 30 हजार रुपए रिश्वत की मांग ये कर रहे थे. कुछ ट्रक माल गिरा दिया गया लेकिन कुछ ट्रक में लदे माल इसलिए नहीं गिराए जा सके थे क्योंकि असिस्टेंट गोदाम मैनेजर बाधा खड़ी कर रहे थे. उन्होंने बताया कि 1 लाख 5 हजार रुपए में दोनों के बीच बात तय हुई थी. लेकिन शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाह रहे थे इसलिए उन्होंने पटना स्थित निगरानी ऑफिस में शिकायत दर्ज करायी थी.

निगरानी ने बिछाया जाल..

निगरानी के अधिकारी ने कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जब पटना के निगरानी दफ्तर में शिकायत मिली तो इसका सत्यापन विभाग ने कराया. सत्यापन में आरोप सही पाया गया. जिसके बाद एफआइआर दर्ज करते हुए मंगलवार को निगरानी की दस सदस्यीय टीम खगड़िया पहुंची. इसमें दो डीएसपी शामिल रहे. टीम गठित होने के बाद निगरानी की टीम ने ये कार्रवाई की.

घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

निगरानी के अधिकारी ने बताया कि बुधवार की सुबह को निगरानी की टीम ने यशोदा नगर, वार्ड नंबर 23 से रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथों असिस्टेंट गोदाम मैनेजर को गिरफ्तार किया. बताया कि आरोपित मैनेजर किराये के मकान में रह रहे थे. वहीं से 1 लाख 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

51 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

58 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago