Bihar

बिहार: कांग्रेस अपने दोनों बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करवाने में जुटी, प्रदेश अध्यक्ष ने स्पीकर से की मांग

बिहार में एनडीए ने राजद के बाद कांग्रेस के खेमे में भी सेंधमारी कर दी है. मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के दो विधायक जाकर सत्ता पक्ष के बेंच पर बैठ गए. यह नाटकीय घटनाकम विधानसभा मे भोजनावकाश के बाद हुआ. जब राजद की संगीता कुमारी के अलावा कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव को उप मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पीछे सदन के भीतर प्रवेश करते देखा गया. तीनों विधायक अब भाजपा के खेमे में शामिल हो गए हैं.

वहीं कांग्रेस अब अपने इन दोनों बागी विधायकों की सदस्या समाप्त करने की तैयारी में लग गयी है. बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर सिद्धार्थ सौरभ और मुरारी प्रसाद गौतम की सदस्यता रद्द करने की मांग की.

स्पीकर से की मांग, बागी विधायकों की सदस्यता रद्द हो..

कांग्रेस अपने दो बागी विधायकों की सदस्यता विधानसभा से रद्द कराने के लिए प्रयासरत है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने स्पीकर से अनुरोध किया है कि भाजपा के खेमे में जाकर मिल चुके कांग्रेस के दोनों विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी जाए.

बता दें कि बुधवार को ही भाजपा ने कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक को अपने दल में मिलाकर महागठबंधन को फिर से झटका दिया है. कांग्रेस के बागी विधायकों में चेनारी विधानसभा से जीतकर आने वाले मुरारी कुमार गौतम और विक्रम से जीतकर आए कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सौरव हैं. जिनकी सदस्यता रद्द करने की मांग अब कांग्रेस कर रही है.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले..

वहीं कांग्रेस नेता अजीत शर्मा ने कहा कि इस घटना से आश्चर्यचकित हूं. उन्हें ये नहीं करना चाहिए था. पार्टी ने टिकट देकर उन्हें जिताया और वहां बैठाया है. जो पार्टी छोड़कर जाता है उसे पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए. इसपर पार्टी के अध्यक्ष फैसला लेते हैं. वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन दो विधायकों की सदस्यता रद्द होगी. सबका हिसाब होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

2 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

3 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

4 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

4 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

5 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

5 घंटे ago