Bihar

इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को 10 हजार रुपये देगी बिहार सरकार, नीतीश कैबिनेट से 14 एजेंडों को मंजूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को 10 हजार रुपये देने वाली है। सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को बीटेक के सातवें सेमेस्टर में यह प्रोत्साहन राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 14 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। नीतीश कैबिनेट ने 2165 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की योजना को भी मंजूरी दी है। इसके लिए 6010 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी और मंत्रियों के बंटवारे के बाद पहली बैठक है। इससे पहले हुई कैबिनेट मीटिंग में चार एजेंडों पर मुहर लगाई गई थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू हुई। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगाई गई। राज्य मंत्रिमंडल ने एनआईटी में एग्जीब्यूशन सेंटर भवन के निर्माण को मंजूरी दी है।

इसके लिए 47.76 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा विज्ञान प्रविधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में सीधी नियुक्ति के लिए 2022 में निकाले गए विज्ञापन के लिए परीक्षा शुल्क माफ कर दिया गया है। इसका लाभ 34677 आवेदकों को होगा। इस बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत अन्य मंत्री शामिल हुए।

बता दें कि बिहार में 28 जनवरी को ही एनडीए की सरकार का गठन हुआ था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दो डिप्टी सीएम और 6 अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। हाल ही में नए मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। कैबिनेट विस्तार जल्द ही होगा, जिसके बाद मंत्रिमंडल में और भी मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

54 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

3 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago