Bihar

दूर हुई बिहार के शिक्षकों की सबसे बड़ी समस्या; अब हर महीने इस तारीख को अकाउंट में आ जाएगी सैलरी

राज्य के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत करीब छह लाख शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान सुनिश्चित होगा। इनमें प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक समेत अल्पसंख्यक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिलों में शिक्षकों को हर हाल में एक तारीख को वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है।

केके पाठक ने डीईओ को दी हिदायत

इस संबंध में केके पाठक (KK Pathak) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) को हिदायत देते हुए कहा है कि नियमित और नियोजित, दोनों कोटि के शिक्षकों को हर माह की पहली तारीख को वेतन उनके बैंक खाते में सुनिश्चित कराना अनिवार्य है।

शिक्षा विभाग के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि सभी शिक्षकों को वेतन देने हेतु जब विभाग की ओर से सभी जिलों को राशि अग्रिम उपलब्ध करायी जाती है तो फिर हर माह की एक तारीख को उन्हें वेतन उपलब्ध कराना अनिवार्य है।

इसके लिए अपने-अपने जिलों में वेतन भुगतान की सारी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

5 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

12 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

14 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

14 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

15 घंटे ago