Bihar

डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा का दिल्ली दौरा, बीजेपी आलाकमान संग बैठक, मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार भाजपा के लगभग डेढ़ दर्जन नेताओं की किस्मत खुल सकती है। पार्टी के 12-13 वरिष्ठ विधायकों-विधान पार्षदों को मंत्री, दो को राज्यसभा सांसद, एक को विधानसभा अध्यक्ष, एक को प्रदेश अध्यक्षू, दो को सत्तारूढ़ दल का सचेतक या उपसचेतक बनाया जा सकता है। हालांकि इन महत्वपूर्ण पदों पर किस नेती का किस्मत खुलेगी, ये तो भाजपा आलाकमान ही तय करेगा। इस बाबत आलाकमान के बुलावे पर डिप्टी सीएम सह बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज दिल्ली रवाना होंगे।

जानकारी के मुताबिक दोनों नेता पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। सरकार में शामिल होने के बाद दोनों ने्ता डिप्टी सीएम बनने के बाद पार्टी नेताओं से मिलने पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। राज्य में एनडीए सरकार बनने से पहले ये दोनों दिल्ली गए थे। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। मंत्रियों के संभावित नाम को लेकर राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को आलाकमान को ही इसके लिए अधिकृत किया है।

माना जा रहा है कि भाजपा कोटे से अभी 12-13 और मंत्री बनाए जाने हैं। विभागों के बंटवारे में 2020 का फॉर्मूला ही लागू रहने के आसार हैं। वहीं 2020 के फॉर्मूले में बीजेपी के पास विधानसभा अध्यक्ष का भी पद था। ऐसे में पार्टी खेमे से इस बार कौन विधानसभा अध्यक्ष होगा। ये भी तय होना बाकी है। विस अध्यक्ष रह चुके विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बन चुके हैं। इस बार पार्टी की कोशिश होगी। कि ऐसे अनुभवी विधायक को विस अध्यक्ष बनाया जाए जो सदन भी ठीक से चलाए, और सरकार के साथ समन्वय भी बेहतर हो।

नए प्रदेश अध्यक्ष पर भी चर्चा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी राज्य के उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं। लोकसभा चुनाव भी सिर पर है। ऐसे में उनके लिए मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का पद एक साथ संभालना मुश्किल हो सकता है। इस कारण पार्टी अब नए प्रदेश अध्यक्ष की भी खोजबीन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पिछड़ा-अतिपिछड़ा कोटे से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। दावेदारों की सूची में 4-5 नाम चल रहे हैं। वैसे अंतिम निर्णय आलाकमान के स्तर से ही होगा। नई सरकार के गठन होने के साथ ही विधानसभा और विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के सचेतक, उपसचेतक के चार पदों में से दो पद भाजपा के हिस्से में आना तय है।

इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई। राज्यसभा की खाली हो रही 6 सीटों में भाजपा को दो सीटें मिलनी तय हैं। सांसद सुशील मोदी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा या नहीं य आलाकमान को ही तय करना है। इसके अलावा एक और नेता को पार्टी राज्यसभा भेजेगी। राज्य चुनाव समिति ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों और संगठन महामंत्री को इसके लिए अधिकृत कर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago