Bihar

दरभंगा एयरपोर्ट पर SpiceJet का एकाधिकार खत्म, आकासा एयर और इंडिगो को मिला परमिट, जानें कब जारी होगा शेड्यूल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना. बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट पर अब स्पाइसजेट का एकाधिकार नहीं रहेगा. यहां से दो नयी एयरलाइन्स कंपनियों को सीधी उड़ान सेवा की अनुमति मिल गयी है. इन कंपनियों की सेवा शुरू होने से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर स्पाइसजेट का एकाधिकार खत्म होगा. साथ ही टिकट के दाम में भी कमी आएगी. जानकारी के अनुसार दरभंगा से आकासा एयर और इंडिगो को दो प्रमुख रूटों पर सीधी विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी गयी है.

खत्म होगा स्पाइसजेट का एकाधिकार

दरभंगा एयरपोर्ट को दोबारा शुरू हुए महज तीन साल हुए हैं, लेकिन यहां से रिकार्ड 18 लाख यात्रियों ने आवाजाही की है. ऐसे में विमानन उद्योग से जुड़ी कंपनियों की नजर इस एयर रूट पर है. उड़ान योजना के तहत स्पाइस जेट को प्रमुख रूटों पर तीन वर्षों के लिए एकाधिकार हासिल था. अब इन रूटों पर एक से अधिक एयरलाइंस कंपनी को सीधी विमान सेवा संचालित करने का मौका मिलने वाला है. स्वाभाविक रूप से अधिक एयरलाइंस कंपनी की सेवा शुरू होने से टिकट के दाम को लेकर कंपटीशन बढ़ेगा और हवाई यात्रा करने वाले लोगो को इसका फायदा मिलेगा.

मार्च में आ सकता है नया शेड्यूल

आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों विमानन कंपनियों से इन रूटों पर विमान सेवा शुरू करने की अनुमति मांगी है. मार्च महीने से दरभंगा एयरपोर्ट से नया शेड्यूल जारी किया जायेगा. समर शेड्यूल में ही नये विमान कंपनियों को स्लाट मिलने वाला है. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रूट पर स्पाइस जेट के अलावा इंडिगो व नई विमानन कंपनी आकासा सीधी विमान सेवा संचालित की जा सकती है. हालांकि एएआई की ओर से आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है.

आकासा व इंडिगो ने मांगा स्लॉट

एएआई से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु रुट पर विमान सेवा संचालित करने के लिये स्पाइस जेट के अलावा आकासा व इंडिगो ने स्लॉट के लिए रिक्वेस्ट किया है. उनके आवेदन पर विचार किया गया है. इन दो नयी विमानन कंपनियों को दो रूटों पर सीधी उड़ान सेवा संचालित करने की अनुमति मिल गयी है. इसको लेकर विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

अभी दरभंगा से 16 स्लॉट उपलब्ध

दरभंगा एयरपोर्ट पर अभी 16 स्लॉट उपलब्ध हैं. यानी दरभंगा एयरपोर्ट से रोजाना 16 विमान टेक ऑफ कर सकते हैं और इतनी ही संख्या में जहाज यहां लैँड कर सकता है. इस प्रकार यहां से रोजाना कुल 32 फ्लाइट की आवाजाही हो सकती है. इन दो रूटों पर नयी सेवा शुरू होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट पर निश्चित तौर पर विमानों की आवाजाही में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. बताया जा रहा है कि इसके लिए नये पोटा केबिन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. साथ ही रनवे पर लाइट लगाने का काम भी लगभग पूरा होने को है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

2 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

2 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

4 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

7 घंटे ago