Bihar

विधानसभा में नीतीश ने कहा- RJD जिंदाबाद कहेंगे लेकिन केके पाठक को नहीं हटायेंगे, ईमानदार है वह…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधानसभा में राजद जिंदाबाद कहने लगे. नीतीश कुमार ने कहा-हम सदन के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी राजद जिंदाबाद कहते हैं. सीएम बोले-आपलोगों को जितना मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाना है लगाइये, हम आप लोगों का जिंदाबाद करेंगे. ताकि आप जिंदा रहिये.

क्यों गुस्साये नीतीश 

दरअसल बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के विधायक वेल में आ गये और नारेबाजी करने लगे. वे नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. उस दौरान सदन में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पथ निर्माण से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे.

अचानक उठ खड़े हुए नीतीश

सदन में हंगामे के बीच नीतीश कुमार अचानक बोलने के लिए उठ खड़े हुए. नीतीश कुमार ने बोलना शुरू किया-आप मेरा मुर्दाबाद का नारा लगाते रहिये, हम आपका जिंदाबाद करते रहेंगे. जितना बार आप मुर्दाबाद करियेगा, हम उतना ही बार जिंदाबाद करेंगे. आप जिंदा रहिये और हमको मुर्दा करते रहिये. जितना हमको मुर्दा करते रहियेगा, उतना ही खत्म हो जाइयेगा.

गुस्साये नीतीश बोले-आप लोग बहुत कम संख्या में अगली बार आइयेगा. एक सीट भी नहीं मिलेगा. अपना हाल जान लीजिये. इसलिए लगाओ नारा. हम कह रहे हैं जिंदाबाद, ताकि जिंदा रहना औऱ घर में रहना. यहां आने की जरूरत नहीं है. क्या नहीं कर दिया. सारा काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है.

केके पाठक को नहीं हटायेंगे

नीतीश कुमार ने राजद विधायकों की ओर इशारा करके कहा-सारा गड़बड़ आप ही लोग कर रहे थे. अभी मैंने सारा ठीक कर दिया. और अब आपलोग बोल रहे हैं. स्कूलों की टाइमिंग को लेकर कल ही हमने कह दिया और लागू हो गया. अब कहियेगा कि अधिकारी को हटाओ. ये आपको अधिकार है? सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना गलत है. इमानदार आदमी के खिलाफ आपलोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जो सबसे इमानदार है. उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसे अधिकारी जो किसी का धंधा नहीं चलने देता है. इधर उधर नहीं करता है. उसी के खिलाफ एक्शन लेने की बात करते हैं, ये बिल्कुल गलत बात है. आप लोगों को जितना हंगामा करना है करिये. हंगामा करते करते आपलोग दो साल के अंदर क्षेत्र में ही हंगामा करते रहियेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

एसपी ने दो थानाध्यक्षों को बदला, आशुतोष को रोसड़ा और शिव नारायण को कर्पूरीग्राम थाने की कमान

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के…

5 घंटे ago

राइफल नंबर ने खोली पोल, जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह गिरफ्तार; लाइसेंसी राइफल चोरी की कहानी पड़ी भारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रह चुके…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC कोच में सांप जैसा जीव दिखने से मची अफरातफरी, बोगी ट्रेन से अलग की गयी

समस्तीपुर : जयनगर से नई दिल्ली जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल समेत बिहार के 10 जिलों में रेलवे बनाएगा 37 ROB, खत्म होंगे समपार फाटक

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के समपार फाटकों पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों…

8 घंटे ago

चैता उत्तरी में अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर 13वां स्थापना दिवस व सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर/उजियारपुर : अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चैता उत्तरी में 13वां…

1 दिन ago