Bihar

कल्याणपुर के विधायक महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, मंत्री बनाये जाने की चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आयी है. समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने विधानसभा उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्वीकार किये जाने की जानकारी दी गयी है. विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है कि उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने खुद अपने पद का त्याग कर दिया है.

मंत्री बनाये जाने की चर्चा

जेडीयू सूत्रों ने बताया कि महेश्वर हजारी को जल्द ही नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जायेगा. इसके कारण ही उन्होंने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. महेश्वर हजारी पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भवन निर्माण मंत्री रह चुके हैं.

बता दें कि नीतीश कुमार के नये मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है. फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया जा रहा है. लेकिन इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

58 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago