Bihar

CM नीतीश कुमार का आज दिल्ली दौरा, बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद पीएम मोदी से होगी पहली मुलाकात…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली जाएंगे। दिल्ली में उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होनी है। बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद नीतीश और मोदी की यह पहली मीटिंग होगी। सीएम नीतीश गुरुवार को वापस पटना लौटेंगे। पीएम मोदी के अलावा उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान नेताओं में आगामी लोकसभा चुनाव और कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, नीतीश दिल्ली में जेडीयू के नेताओं से भी मिलेंगे।

नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में वापसी की और बिहार में नई सरकार का गठन किया था। नई सरकार का विधानसभा में बहुमत परीक्षण अभी बाकी है। 12 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है और पहले दिन ही नीतीश की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। वैसे तो एनडीए के पास बहुमत का आंकड़ा है फिर भी सबकी निगाहें फ्लोर टेस्ट पर टिकी हुई है। क्योंकि आरजेडी के नेता खेला होगा का दावा कर रहे हैं और कांग्रेस को टूट का डर भी सता रहा है। फ्लोर टेस्ट से पहले नीतीश का दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी से करीब पांच महीने बाद मुलाकात होगी। इससे पहले सितंबर 2023 में जी20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति भवन के डिनर में उनकी मुलाकात हुई थी। उस वक्त नीतीश महागठबंधन में थे, फिर भी दोोनों नेता मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से मिले थे। उनकी फोटो भी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी।

जेडीयू की ओर से नीतीश कुमार के पीएम नरेंद्र मोदी से बुधवार को होने वाली बैठक को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है। मगर सियासी मायने में यह मुलाकात काफी अहम है। सीएम नीतीश अपनी पार्टी जेडीयू के अध्यक्ष भी हैं। लोकसभा चुनाव में अब बहुत कम समय बचा है। बिहार एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इस बार एनडीए में बीजेपी, जेडीयू के अलावा लोजपा के दोनों गुट, आरएलजेडी और HAM भी है। ऐसे में सीट बंटवारा बीजेपी और जेडीयू के लिए टेढ़ी खीर भी साबित हो सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

4 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

10 घंटे ago