Bihar

बिहार: केस से नाम हटाने के लिए दरोगा साहब मांग रहे थे शराब-चिकेन पार्टी और 25000 रुपये, एसपी तक बात पहुंची तो हो गए निलंबित

शराब बंदी वाले नीतीश कुमार के बिहार में पुलिस रिश्वत में दारू और मुर्गा का डिमांड करती है जिसके कंधों पर शराब पर रोक लगाने की बड़ी जिम्मेदारी है। सारण जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक केस से नाम हटाने के लिए अभियुक्त से शराब मुर्गा और 25000 नगद मांगने पर दरोगा जी बुड़े फंस गए। एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है प्राथमिक दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मामले में एक अन्य दारोगा पर भी कार्रवाई की जा रही है। सारण एसपी गौरव मंगला ने इसकी पुष्टि की है। एसपी के इस एक्शन से पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा है।

यह अनोखा मामला भगवान बाजार थाना से जुड़ा है। एक आपराधिक वारदात के अनुसंधानकर्ता दरोगा ऋषि मुनी राम पर यह आरोप लगाया गया है। दरोगा ने आरोपी से फोन पर घूस की मांग की जिसका ऑडियो क्लिप भी वायरल हो रहा है। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। बातचीत का यह ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस मामले में एक और दरोगा सतीश प्रसाद सिंह का नाम सामने आया है। एसपी गौरव मंगला ने उन्हें भी तत्काल निलंबित कर केस करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सतीश प्रसाद जिले के डेरनी थाने में पदस्थापित हैं। उन्होंने केस में मेडिएटर की भूमिका निभाई थी।

कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए सारण एसपी गौरव मंगला ने बताया कि शिकायतकर्ता का नाम सुरक्षा कारणों से गुप्त रखा गया है। उन्होंने ऑडियो क्लिप पुलिस को उपलब्ध कराया था। जांच में प्रथम दृश्टया मामला सत्य पाया गया। इसलिए दोनों आरोपी दारोगा के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पर प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है। पुलिस जल्द गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजेगी एसपी ने कहा है कि लोगों को किसी भी तरह की शिकायत उनके संज्ञान तक लाना चाहिए ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

5 घंटे ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

6 घंटे ago

शिक्षा विभाग में 34 करोड़ की गड़बड़ी, बिहार के सभी DEO को 7 दिनों में देना होगा जवाब; HRMS पोर्टल पर छेड़छाड़ कर अधिक राशि निकालने का मामला

बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी अनियमितता को लेकर सभी जिलों के…

7 घंटे ago

रेलवे का बड़ा फैसला : यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए 10 से अधिक शहरों के लिए पार्सल सेवा स्थगित

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और आवागमन की…

12 घंटे ago

पूजा के बाद समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली के लिए हो रही 14 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

समस्तीपुर : दीपावली व लोक आस्था का महापर्व छठ पर घर लौटने वाले प्रवासियों की…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

1 दिन ago