Bihar

मुजफ्फरपुर में पुलिस और बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़, दर्जनों राउंड चली गोलियां, एक अपराधी घायल, लूटी गई रायफल बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है. पूरा मामला कांटी थाना क्षेत्र के साइन गांव का है, जहां बीते दो दिन पहले पंजाब नेशनल बैंक में लूट की घटना हुई थी. इसी को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी करने पहुंची थी, जहां पुलिस पर अपराधियों ने करीब आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की.

पुलिस ने अपराधी का किया एनकाउंटर:

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. इस दौरान एक अपराधी को गोली लग गई. साथ ही मौके से पुलिस ने दो अन्य अपराधी को भी गिरफ्तार किया है. पुलस ने बैंक लूट के दौरान अपराधियों द्वारा गार्ड से छीनी गई राइफल को भी बरामद कर लिया है. यह पूरी कार्रवाई सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित के नेतृत्व में की गई.

गोलीबारी में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त:

फायरिंग के दौरान अपराधी को पैर में गोली लगी है. अपराधी कांटी के साइन गांव निवासी रंजन पटेल है. बताया जा रहा है कि रंजन पटेल बैंक लूट कांड में शामिल था, और उस दिन उसने गार्ड के पैर में गोली मारी थी. इस गोलीबारी में एक पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है. वहीं लूटा गया राइफल भी पुलिस ने 41 घंटे के अंदर बरामद किया है.

अपराधियों से पुलिस कर रही पूछताछ:

घटना के बाद एसएसपी राकेश कुमार एसकेएमसीएच अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के लिए भर्ती घायल अपराधी से पूछताछ चल रही है. हालांकि, पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है. गोलीबारी के बाद साइन गांव में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस की टीम इलाके में कैंप कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

20 घंटे ago