Bihar

नीतीश सरकार में BJP से और कौन-कौन मंत्री बनेंगे? अमित शाह से मिलकर सम्राट चौधरी ने कही यह बात

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के अलावे आठ मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। इसमें बीजेपी और जेडीयू से और किन-किन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा, राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा अपने नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को दिल्ली तलब किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत कई नेताओं से दोनों ने मुलाकात की।

मुलाकात के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि अमित शाह, राजनाथ सिंह और विनोद तावडे जी से मुलाकात हुई है। राजनाथ जी ने बहुत कारगर मार्गदर्शन दिया है। पार्टी संगठन के साथ-साथ बिहार में विकास की गति को कैसे तेज किया जाए इस पर सीनियर नेताओं का गाइडलाइन प्राप्त हुआ है।

कैबिनेट विस्तार में पुराने या नए चेहरों को शामिल करने के सवाल पर सम्राट चौधरी ने डिप्लोमेटिक उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि अभी हमें सिर्फ इतना ही निर्देश मिला है कि बिहार की बेहतरी और विकास के लिए हमें क्या करना है। सात निश्चय पार्ट 2 हमारा 2020 का कमिटमेंट है। अभी हमें इसे पूरा करना है। किन लोगों को मंत्री बनाया जाएगा यह हमारी पार्टी बाद में तय करेगी। उसमें ऊपर के नेताओं का जो निर्देश प्राप्त होगा उसका पालन किया जाएगा।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मार्गदर्शन लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात हुई है। डबल इंजन की सरकार में कम समय में कैसे बिहार में विकास के बेहतर कार्य हों, इस पर चर्चा हुई है। कांग्रेस विधायकों को दिल्ली में रखे जाने पर उन्होंने हमला करते हुए कहा कि जो विधायक जनता के विश्वास से जीत कर आए हैं कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास कर रही है। लोकतंत्र के लिए यह बहुत दुखद है।कांग्रेस डरी हुई है और अपने विधायकों को बंधुआ मजदूर की तरह बंद के रखी है।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

53 मिनट ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

5 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

10 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

12 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

12 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago