आमस थाने की पुलिस ने सीओ के साथ गुरुवार को अफीम फसल की टोह में जंगल-पहाड़ों से लेकर सुदूर गांव-टोलों में छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान झरी पंचायत के बघरमबा गांव के पास करीब पांच-छह कट्ठे में अफीम की खेती मिली। पुलिस अधिकारी व जवानों ने फूल निकल रहे अफीम फसल को पुरी तरह नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में अफीम की फसल उपजाये जाने की गुप्त सूचना पर सीओ साहब की नेतृत्व में छापेमारी अभियान के लिए टीम बनाई गई। हालांकि पुलिस पर नजर पड़ते ही अफीम की फसल की देखरेख में लगे लोग जंगलों में भाग गये। इस वजह यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…