Bihar

बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया जारी, कार्तिकेय शर्मा बने नये वैशाली एसपी

बिहार में विभाग का बंटवारा होते ही ट्रांसफर-पोस्टिंग शुरू हो गई है. सीएम नीतीश के पाले में गिरे गृह विभाग द्वारा दो आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है. सरकार के इस फैसले के बाद से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है.

दो आईपीएस का ट्रांसफर:

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा दो आईपीएस का ट्रांसफर किया गया है. जिसमें 2012 बैच के आईपीएस रवि रंजन कुमार और 2014 बैच के कार्तिकेय शर्मा का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया है.

कार्तिकेय शर्मा बने वैशाली एसपी:

बता दें कि लोकसभा चुनाव आने वाला है. उससे पहले ही बिहार में लगातार ट्रांसफर-पोस्टिंग का दौड़ जारी है. पिछले दिनों कई आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग किया गया था. फिर उसी कड़ी में आज बिहार सरकार के गृह विभाग के द्वारा वैशाली में पदस्थापित पुलिस अधीक्षक (डी) रवि रंजन कुमार को पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग भेजा गया. वहीं कार्तिकेय के शर्मा को वैशाली एसपी बनाया गया है.

कई थानों के प्रभारी बदलें:

बता दें कि एक दिन पहले ही पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के आदेश पर राजधानी पटना में कई थानों के प्रभारी बदल दिए गए हैं. वहीं, कई अंचल में भी नए अंचल पुलिस निरीक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं. वहीं, बिहार में इंस्पेक्टर और दारोगा रैंक के अफसरों को एक जिले से दूसरे जिले और एक जोन से दूसरे जोन में ट्रांसफर किया गया है.

इन थानों को मिला नया थानेदार:

पंकज कुमार को श्रीकृष्णा पुरी, अभय कुमार को पत्रकार नगर, नीरज कुमार ठाकुर को कंकड़बाग, देवानंद शर्मा को बख्तियारपुर, मिथिलेश कुमार को दीदारगंज, पूर्णेन्दु कुमार को बहादुरपुर, सुनील कुमार को खगौल, राजेश कुमार को पालीगंज, हरि नारायण सिंह को जक्कनपुर, रूपक कुमार अंबुत्र को फतुहा थाने का थानेदार बनाया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago