Bihar

बिहार में फिर सताएगी सर्दी, बारिश-वज्रपात को लेकर पटना और समस्तीपुर सहित 26 जिलों में येलो अलर्ट जारी

सूबे में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार की मानें तो सोमवार (05 फरवरी) को वज्रपात और मेघगर्जन के साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है. इसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा पटना समेत राज्य के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो रविवार रात से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे. जबकि, सोमवार को कई इलाकों में बूंदाबादी भी देखने को मिलेगी. दरअसल, बीते शनिवार को इस मौसम का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश कर चुका है. इसके प्रभाव से ही वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार जताए गए हैं.

नीचे गिर सकता है तापमान

वहीं पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से सोमवार को आगे बढ़ जाएगा. इस कारण मैदानी और पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी कमजोर पड़ जाएगी. इसके कमजोर होने से 07 फरवरी तक सर्द हवाओं का राज्य में प्रवेश करने का पूर्वानुमान है. जिसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी. इस कारण लोगों को सुबह और शाम के समय एक बार फिर से कनकनी का एहसास होगा. बताते चले कि बीते शनिवार को भी दिनभर राज्य में हवा की गति काफी तेज रही.

अधिकतम पारा हुआ कम

शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 11 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है. वहीं 20 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. जबकि, पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और 14 में गिरावट दर्ज की गई. प्रदेश का सबसे ठंडा जिला 07 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज और सबसे गर्म जिला 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद बन गया.

इन जिलों में येलो अलर्ट

आईएमडी पटना के अनुसार पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर में वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago