Bihar

खिलाड़ियों को मिलेगी सालाना 20 लाख रूपये तक की छात्रवृत्ति, नीतीश कैबिनेट से मंजूरी जल्द

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार सरकार खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति देगी। सालाना अधिकतम 20 लाख रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि विभिन्न खेलों में राज्य के युवा बेहतर प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर सकें। खेल विभाग इसका प्रारूप तैयार कर रहा है। इसके बाद नीतीश कैबिनेट की स्वीकृति लेकर इसे लागू किया जाएगा। इसे बिहार खेल छात्रवृत्ति नीति 2024 के नाम से जाना जाएगा।

छात्रवृत्ति को तीन समूह में बांटा जाएगा। 12-18 आयु वर्ग के एथलीटों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीम खेल में पदक जीतने वालों को इसमें शामिल किया जाएगा। इसमें सालाना तीन लाख रुपये हर खिलाड़ी को दिए जाएंगे। दूसरे में 12 से 24 वर्ष के खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसमें वैसे एथलीट होंगे जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिये हैं या अखिल भारतीय विवि या राष्ट्रीय संघों द्वारा आयोजित खेल में पदक जीते हों।

तीसरे समूह में ओलंपिक स्तर की योग्यता हासिल करने वालों को सहायता मिलेगी। इसमें 20 साल अथवा उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों को रखा जाएगा। इसमें 20 लाख रुपये सालाना वित्तीय सहायता वैसे खिलाड़ियों को मिलेगी जो वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीते हों या भाग लिये हों। इसमें विदेश में प्रशिक्षण की भी सुविधा शामिल रहेगी।

कैशलेस मेडिकल बीमा की भी सुविधा

प्रारूप में यह भी कहा गया है कि उक्त तीनों स्तर के खिलाड़ियों को एक कैशलेस मेडिकल बीमा और व्यक्तिगत दुर्घटना नीति के तहत कवर किया जाएगा। राज्य सरकार उक्त योजनाओं के क्रियान्वयन और समय-समय पर इसकी समीक्षा करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेगी। इसमें वार्षिक आधार पर एथलीटों के प्रदर्शन की समीक्षा समिति करेगी। खेल विभाग के प्रधान सचिव इस समिति के अध्यक्ष होंगे। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सचिव और इसके निदेशक समिति सदस्य होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

किशनगंज SDPO की पत्नी-प्रेमिका ही नहीं नौकरानी भी करोड़पति: जीती है रानी जैसी लग्जरी लाइफ, थार, बंगला और कैश सबकुछ है उसके पास

आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 7 अप्रैल को हो सकती है तेज हवा के साथ वर्षा व ओलावृष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…

3 घंटे ago

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

7 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

16 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

17 घंटे ago