Bihar

बिहार में आप भी खोल सकते हैं इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन, सरकार देगी अनुदान, जानिए क्या है शर्त..

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में आप भी अब इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं. इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार निजी चार्जिंग स्टेशन बैठाने पर अनुदान दे रही है. इस संबंध में विभाग द्वारा सार्वजनिक सूचना जारी की गयी है. इसमें निजी चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन की पात्रता और उस पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के बारे में बताया है. जिसके तहत सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन सरकारी व निजी जमीन पर बनाने पर 50 प्रतिशत तक के अनुदान की योजना है. इसके अलावा राज्य व केंद्र सरकार के उपक्रम को भी सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्रयास करना है.

सरकारी जमीन लीज पर लेकर निजी संचालक लगा सकते स्टेशन

निजी संचालक भी सरकारी जमीन पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगा सकते है. बशर्ते निजी संचालक सरकारी विभाग से लीज व भाड़े पर सरकारी जमीन प्राप्त कर चुके हो. चार्जिंग स्टेशन में विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन करेंगे. प्रोत्साहन राशि उन्हीं के लिए देय होगा जो अधिसूचना प्रकाशन की तिथि से तीन साल के अंदर स्थापित किये हो व चालू किये जा चुके हो. साथ ही किसी अन्य योजना अंतर्गत चार्जिंग स्टेशन के लिए लाभ नहीं लिये हो.

निजी व आवासीय भवनों के लिए शर्त

निजी जमीन पर चार्जिंग स्टेशन के साथ पेट्रोल पंप पर इसे लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. स्टेशन बैठाने के साथ पार्किंग की व्यवस्था करनी होगी. निजी व आवासीय भवनों में न्यूनतम 5 समतुल्य कार स्पेस पार्किंग के लिए चिह्नित होना चाहिए. इसी तरह अर्द्धसार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन बैठाने के लिए कम से कम 5 कार व 5 बाइक का पार्किंग स्पेशन होना चाहिए. प्रोत्साहन राशि केवल उन्हीं चार्जर के लिए देय है जो भारत इवी चार्जर की विशिष्टताओं को पूरा करता हो.

कहां कितना मिलेगा अनुदान :

एसी चार्जर (थ्री गण्स) प्रथम 600 चार्जर पर प्रति चार्जर उपकरण या मशीन के क्रय पर 75 प्रतिशत व 10000 रुपये अधिष्ठापन मूल्य अनुदान के रूप में दिया जायेगा. कुल मिलाकर अधिकतम 50 हजार रुपये मिलेगा.

एसी चार्जर (टू गण्स) प्रथम 300 चार्जर पर 75 प्रतिशत तथा 25000 रुपये अनुदान, कुल मिलाकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए मिलेगा.

सीसीएस चार्जर (2 गण्स) में प्रथम 60 चार्जर में प्रति चार्जर 50 प्रतिशत तथा 1 लाख, कुल मिलाकर अधिकतम 10 लाख रुपये देय होगा.

इन 13 विभागों को लगाना है चार्जिंग स्टेशन :
  • पथ निर्माण विभाग (15)
  • एनएचएआइ (10)
  • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड (8)
  • राज्य सड़क विकास निगम (3)
  • भवन निर्माण विभाग (10)
  • उत्तर व दक्षिण बिहार विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (10)
  • पटना निगम (10) व अन्य नगर निकाय (25)
  • औद्योगिक क्षेत्र (5)
  • बिहार राज्य पथ परिवहन निगम लिमिटेड (7)
  • केंद्र सरकार के विभाग (10)
  • रेलवे (20)
  • एयरपोर्ट (3)

यह लक्ष्य प्रथम तीन साल का :

बता दें कि यह लक्ष्य प्रथम तीन साल का है. यहां पर भी चार्जिंग स्टेशन लगाने पर कैबिनेट के निर्णय के अनुसार ये प्रोत्साहित राशि के पात्र होंगे. चार्जिंग स्टेशन बैठाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा संबंधित विभाग से परामर्श प्राप्त करने के बाद अलग से जारी किया जायेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

16 मिनट ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

5 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

5 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

6 घंटे ago