बड़ी खबर बिहार शिक्षा विभाग से है जहां सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। दरअसल पहले सरकारी स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक थी जिसे अब बदलते हुए नया आदेश जारी किया है। बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलने वाले आदेश को रद्द कर दिया है।
सरकार का यह आदेश 28 नवंबर 2023 को निकाला गया था। नए नियमों के मुताबिक अब सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही बिहार में सरकारी विद्यालयों की कक्षाएं चलेंगी। वहीं दूसरी और 4:00 से 4:15 तक का समय होमवर्क और अन्य कार्यों के लिए चुना गया है। इस दौरान बिहार के सरकारी स्कूलों में रोजाना 8 घंटी यानी 8 क्लास की पढ़ाई होगी। मालूम होगी केके पाठक के इस फैसले के खिलाफ बिहार में शिक्षक से लेकर कई जनप्रतिनिधि तक मुखर हो गए थे। ऐसे में अब अंततः विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का निर्णय लिया है।
समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…
पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…