Bihar

बिहार: भीषण सड़क हादसे में भोजपुरी सिंगर छोटू पांडे की मौत, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अस्पताल पहुंचकर शोक जताया

बिहार के कैमूर जिले में रविवार (25 फरवरी) की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत होने से 9 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में भोजपुरी के मशहूर गायक छोटू पांडे सहित कई कलाकारों के मौत की सूचना मिल रही है. इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही बक्सर के सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए सभी मृतकों की आत्मा को शांति पहुंचने की बात कही.

अश्वनी चौबे ने कहा कि दिल्ली से बनारस होते हुए रामगढ़ में शादी समारोह में जाना था. कल प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम भी है. तभी कैमूर डीएम का फोन आया. उन्होंने इस घटना के बारे में बताया. डीएम साहब और एसपी साहब घटनास्थल पर पहुंचे हुए थे. लगातार मीटिंग कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले तो मृतकों की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन बाद में पता चला कि बक्सर जिले के लोगों के शव हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हादसे में मरने वाले सभी अच्छे-अच्छे कलाकार थे. लगभग मैंने सभी कलाकारों के साथ कई बार मंच साझा किया है. अपने कार्यक्रमों में उनको बुलाया है.

हादसे में भोजपुरी सिंगर छोटू पांडे की मौत पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी एक महीना पहले ही बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास की ओर से भव्य कार्यक्रम हुआ था, उसमें छोटू पांडे भी थे. वह कार्यक्रम में अपनी पूरी टीम के साथ शरीक हुए थे. मुझे इस प्रकार की हृदयविदारक घटना को देखकर काफी दुख हुआ है. सभी लोग जो महिला कलाकार थीं वह भी बहुत ही अच्छी कलाकार थीं. मैं भगवान से उन सब की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. अश्विनी चौबे ने कहा कि जानकारी के मुताबिक, गाड़ी वाले ने भी बचाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह भी नहीं बचा, चला गया. उसकी भी आत्मा को शांति मिले.

वहीं कैमूर डीएम सावन कुमार ने कहा कि इसमें जो मुआवजा का प्रावधान है, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उसका भुगतान होगा. सभी बॉडी की पहचान कर ली जाएगी और उसके आधार नंबर की जांच करके उनके परिजमों खाते में 10 से 15 दिनों के अंदर मुआवजे की राशि आ जाएगी. इंश्योरेंस राशि को डीएम ने कहा कि ये इंश्योरेंस कंपनी के आधार पर होता है. लगभग प्रति व्यक्ति 4 से 5 लाख रुपया मुआवजा देने का प्रावधान है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

29 मिनट ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

36 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago