Bihar

बालू के अवैध खनन पर कैसे लगेगी लगाम? नीतीश सरकार ने बनाया खास प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में में बालू के अवैध खनन, ढुलाई और बिक्री को रोकने के लिए आठ जिलों में अस्थायी चेक पोस्ट बनेंगे। इनमें पटना, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, शिवहर, सारण और जमुई जिले शामिल हैं। इन जिलों की सभी संपर्क या सहायक सड़क से मुख्य सड़क को जोड़ने वाले स्थानों पर ये चेक पोस्ट बनेंगे। इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे, जिनका कंट्रोल यूनिट संबंधित अनुमंडल या जिला कंट्रोल रूप में होगा। कुछ दिन पहले मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई थी, जिसमें इस बाबत आदेश दिया गया था। जिलों के स्तर से इसका प्रस्ताव खान एवं भूतत्व विभाग को प्राप्त हो गया है। इसके बाद विभाग के स्तर से कवायद शुरू कर दी गई है। ये सभी चेकपोस्ट चौबीस घंटे काम करेंगे।

ट्रैफिक समस्या दूर करना भी होगा मकसद

इन चेक पोस्ट में खनन विभाग के अलावा परिवहन एवं पुलिस महकमा और संबंधित जिला के पदाधिकारी की तैनाती रहेगी। इस चेक पोस्ट का काम अवैध बालू खनन रोकने के अलावा एनएच पर बेतरतीब तरीके से खड़े बालू लदे ट्रैक्टर व ट्रक की वजह से लगने वाले सड़क जाम को भी हटाना होगा। जाम की समस्या पटना, भोजपुर, सारण, औरंगाबाद समेत अन्य जिलों में बढ़ती जा रही है। इसके अलावा भोजपुर, पटना, अरवल, औरंगाबाद व रोहतास जिला की तरफ से सड़कों की यातायात क्षमता के अनुकूल ही बालू लदे वाहनों का परिचालन कराया जाएगा। बालू घाटों से वाहनों को निर्धारित समय पर निकाला जाएगा।

राज्य के 80 घाटों से हो रहा बालू खनन

राज्य में बालू खनन 80 घाटों पर शुरू है। हालांकि घाटों की बंदोबस्ती के लिए 166 पर्यावरणीय स्वीकृति व 113 सीटीओ (कन्सेंट टू ऑपरेट) प्राप्त हुए हैं। ऐसे में नीलाम किए गए अन्य बालू घाटों की पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त करने का सभी खनिज विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। नीलाम किए गए और बचे बालू घाटों की रिपोर्ट विभाग ने मांगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

18 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

2 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

7 घंटे ago