Bihar

हरिद्वार जैसी हर की पौड़ी आज मिलेगी बिहार को; सिमरिया में बने रीवर फ्रंट का सीएम नीतीश करेंगे लोकार्पण

लोक आस्था के प्रमुख केंद्र सिमरिया धाम, बेगूसराय (Simaria Dham) के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग (Department of Water Resources) की योजना के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। यह घाट बनारस और हरिद्वार के गंगा घाटों की तर्ज पर विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज सिमरिया धाम जाकर इस योजना के साथ जल संसाधन विभाग द्वारा कार्यान्वित कुल 702 योजनाओं (लागत राशि 1590.14 करोड़) का लोकार्पण करेंगे। साथ ही 393 योजनाओं (लागत राशि 1945.43 करोड़) का कार्यारंभ करेंगे।

सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए जल संसाधन विभाग की 114.97 करोड़ की योजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 30 मई 2023 को किया था। जून 2023 से योजना के पहले फेज का काम शुरू हुआ था। विभाग ने नौ महीने से कम समय में पहले फेज का काम पूरा करा लिया। जल संसाधन विभाग के पूर्व मंत्री संजय झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा-इस महत्वाकांक्षी योजना के दोनों फेज को 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन अब जून 2024 तक सभी काम पूरा होने की उम्मीद है।

मिथिला को बाढ़ से बचाने के लिए योजना का आज आरंभ

मुख्यमंत्री आज मिथिला को बाढ़ से सुरक्षा दिलाने एवं यातायात सुगमता के लिए तैयार कमला बलान दायां एवं बायां तटबंध के उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा शीर्ष पर पक्कीकरण की योजना का फेज-1 के योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मंत्री का कहना है कि इस योजना के दूसरे फेज का काम भी तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री आज तीसरे एवं अंतिम फेज का कार्यारंभ भी करेंगे। तीन फेज में कमला बलान के दोनों तटबंधों को संपूर्ण लंबाई में ऊंचा और मजबूत कर उस पर सड़क बनाई जाएगी। इससे जयनगर (मधुबनी) से कुशेश्वरस्थान (दरभंगा) तक कमला किनारे बसी बड़ी आबादी को बाढ़ से सुरक्षा के साथ तटबंधों के रास्ते आवागमन का वैकल्पिक मार्ग भी मिलेगा। बाढ़ से दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जयनगर (मधुबनी) में अत्याधुनिक कमला बराज का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

एंटी फ्लड स्लूईस का भी लोकार्पण होगा

मंत्री संजय ने बताया कि दरभंगा जिले का कुशेश्वरस्थान इलाका प्रदेश के बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में गिना जाता था। इसके लिए जल संसाधन विभाग द्वारा कई कार्य कराए गए। इसी कड़ी में सिरनिया-फुहिया तटबंध के किमी 70.793 पर 12 वेंट के एंटी फ्लड स्लूईस भी बनवाया गया है। इसका आज लोकार्पण होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

4 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago