Bihar

2 मार्च को बिहार आएंगे PM मोदी, दरभंगा AIIMS समेत कई अन्य मेगा प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास, गरीबों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा 2 मार्च को है. इसकी जानकारी सम्राट चौधरी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई सारे योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बता दें कि फरवर महीने में ही प्रधानमंत्री का बिहार दौरा होने वाला था लेकिन किसी कारण से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. अब 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं.

‘आयुष्मान योजना की शुरुआत होगी’:

शुक्रवार को सम्राट चौधरी ने कहा कि 2 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं. निश्चित तौर पर बिहार में आयुष्मान योजना की शुरुआत होगी. उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है. हम लोग चाहते हैं कि 5 लाख रुपए तक का इलाज गरीबों को मुफ्त में मिल सके. बिहार में 5 लाख तक का आयुष्मान योजना की शुरुआत हो रही है.

राशन कार्ड वाले को इलाज फ्रीः

योजना की शुरुआत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 2 मार्च को बिहार आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के ऐसे लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, जिनके पास राशन कार्ड है. यानी जिन्हें अनाज अभी फ्री में मिल रहा है, उन्हें इलाज भी फ्री में मिलेगा.

“बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद गरीबों की चिंता की जा रही है. जिस व्यक्ति को 5 किलो अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है. मोदी जी की गारंटी है कि उन्हें 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज भी दिया जाएगा.”

-सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार

कई योजनाओं का शिलान्यासः पहले 4 फरवरी को कार्यक्रम होने वाला था, लेकिन इसे दूसरे सप्ताह में बढ़ा दिया गया था. हालांकि इस महीने भी कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर मार्च में कर दिया गया. बीजेपी के अनुसार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मार्च को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान कई मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. विशेष पैकेज की भी घोषणा कर सकते हैं. इसके अलावा दरभंगा एम्स, दरभंगा-आमस एक्सप्रेस वे, गांधी सेतु के समानांतर नया पुल आदि का शिलान्यास करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

2 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

10 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

11 घंटे ago