Bihar

बिहार में INDIA गठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा, तेजस्वी यादव ने कर दिया बड़ा इशारा

लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर INDIA गठबंधन में गहमागहमी तेज है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच दूरी को लेकर भी चर्चा हो रही है। अब तेजस्वी ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी और सीएम नीतीश के बीच दूरी की बात बकवास है। सीट बंटवारे पर कहा कि बिहार में क्या पता ये हो गया हो, चिंता करने की जरूरत नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सोमवार को देश और बिहार के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। अपने आवास पर मीडिया से बातती में उन्होंने कहा कि हमारे यहां परंपरा रही है कि घर पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दही-चूड़ा खिलाने का काम करते हैं। इस मौके पर आज आयोजन रखा गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्रिमंडल के सभी लोग आए, उनका स्वागत किया गया। पर्व-त्योहार हम शुरू से मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं।

पत्रकारों ने तेजस्वी से पूछा कि उनकी नीतीश कुमार से दूरी बढ़ने के कयास और अटकलबाजी लगाई जा रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह इस पर सफाई नहीं देंगे। क्योंकि जो बात अस्तित्व रखती ही नहीं, उस पर वे सफाई क्यों दें। तेजस्वी ने कहा कि जब से महागठबंधन बना है, तब से नीतीश और लालू एक साथ हैं। जिस हिसाब से नौकरी और आरक्षण दिया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के लोगों का मानदेय बढ़ा दिया। कई तरह की नीति लाए। निवेशकों ने 50 हजार करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया। ऐसे में विपक्षी पार्टियों में डर है। वो क्या बोलते हैं इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

बिहार में सीट बंटवारे पर भी तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया। पत्रकारों ने जब इस मुद्दे पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि आपको क्या पता है कि हो गया है या नहीं हुआ है। क्या पता हो गया हो। उसकी चिंता आप न करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

7 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

8 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

20 घंटे ago