बिहार के पुलिस सेवा में तबादलों का दौर जारी है। जहां कुछ दिन पहले 33 सौ दारोगा और 79 आईपीएस का तबादला किया गया है। वहीं आज फिर से 30 डीएसपी रैंक के ट्रेनी अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। यह वह अधिकारी है, जो अब तक अलग-अलग जिलों में ट्रेनी डीएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब ट्रेनिंग के बाद बतौर डीएसपी इन्हें विभाग में नियुक्ति की गई है।
सरकार की तरफ से नई पोस्टिंग का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक समस्तीपुर जिले के भी दो परीक्ष्यमाण डीएसपी का नाम इस सूची में शामिल है। राघवेंद्र मणि त्रिपाठी जो दलसिंहसराय थानाध्यक्ष के रूप में भी यहां रह चुके थे उनको बक्सर में यातायात पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। वहीं स्वाति कृष्णा जो मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष के रूप में रह चुकी थी उनको आर्थिक अपराध इकाई पटना में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में भेजा गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…