Bihar

रोहिणी आचार्य के सवाल पर बोली जेडीयू..WHO IS SHE? बच्चों को बड़ों के मामले में नहीं बोलना चाहिए

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या मैदान में उतर आई थी। रोहिणी ने नीतीश कुमार पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस तरीके से हमला बोला जैसा शायद ही किसी ने पहले कभी किया होगा। रोहिणी के इस पोस्ट के बाद बिहार की सियासत गरमा गयी जिसके बाद इस पोस्ट को हटा लिया गया। रोहिणी आचार्या के पोस्ट के संबंध में जब जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी से मीडिया ने इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने मीडिया से पूछा कि WHO IS SHE? फिर कहने लगे कि बच्चों को बड़ों के मामले में नहीं बोलना चाहिए। ये हमारे रिति रिवाज है।

रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर केसी त्यागी ने कहा कि बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते। नीतीश जी का बयान लालू और सोनिया जी पर नहीं था बल्कि वे कर्पूरी जी की प्रशंसा कर रहे थे कि उन्होंने अपने बेटे को राजनीति में आने नहीं दिया। किसी को चुभता है तो क्या किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जयंती के मौके पर पटना में इतनी बड़ी रैली हुई। महागठबंधन में सब कुछ सही है। इंडिया गठबंधन में कही कोई आच नहीं है। आच पश्चिम बंगाल और पंजाब में है। जेडीयू अभी भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की 8 विधान परिषद सीटों का चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को वोटिंग

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव का कार्यक्रम जारी हो…

49 मिनट ago

समस्तीपुर : परीक्षा देने स्कूल पहुंची 11वीं की छात्रा 5 मिनट की छुट्टी लेकर हुई गायब

समस्तीपुर/पूसा : पीएमश्री किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोरसंड की 11वीं की एक छात्रा सोमवार को…

2 घंटे ago

20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहेगी रद्द, कुछ का परिचालन परिवर्तित मार्ग से

समस्तीपुर : नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने एवं राजेंद्र पुल,…

3 घंटे ago

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही पर समस्तीपुर जिला प्रशासन की सख्ती, बैंक व अभियंताओं पर कार्रवाई की रिपोर्ट

समस्तीपुर : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लक्ष्य को समय पर पूरा करने…

4 घंटे ago

प्रोन्नति मिले जमादारों को स्टार लगा एसपी ने बनाया दारोगा, 147 ASI प्रोन्नति पाकर बने सब-इंस्पेक्टर 

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में सोमवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में…

12 घंटे ago