Bihar

निमंत्रण के वाबजूद राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होंगे जीतनराम मांझी, जानें इसके पीछे की वजह

22 जनवरी यानी सोमवार को उत्तर प्रदेश के अयोध्या मेंराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठाकार्यक्रम होना है. इसके लिए भव्य तैयारियां की गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम क्षेत्रों के बड़े-बड़े दिग्गज शामिल होंगे. एनडीए के सभी सहयोगी दलों के बड़े नेता भी वहां मौजूद रहेंगे. हालांकि समारोह के एक दिन पहले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वह अयोध्या नहीं जाएंगे.

हम संरक्षक जीतनराम मांझी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान में शामिल होने के लिए चंपत राय जी का पत्र एवं निमंत्रण मिला है. स्वास्थ्य कारणों की वजह से मैं उसमें शामिल नहीं हो पा रहा हूं. वैसे पूरे विश्व के लोग जब अयोध्या दर्शन को आएंगे तो भारत भ्रमण भी करेंगें, जिससे दुनिया हमारे देश की सभ्यता संस्कृति को समझेगी.

कांग्रेस-आरजेडी, एनसीपी, टीएमसी और कई विपक्षी दलों के नेताओं ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से दूरी बनाई है. आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह अयोध्या नहीं जाएंगे. सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और स्टालिन भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अयोध्या नहीं जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

5 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

6 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

7 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

9 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

9 घंटे ago