Bihar

बिहार में अब कुरियर से भेजी जा रही शराब, ग्रीस की बाल्टियों में भरकर तस्करी

बिहार में पूर्ण शराबबंदी बंदी है। लेकिन शराब की तस्करी के लिए शराब माफिया तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में कुरियर से शराब मंगवाई गई है। जानकारी मिली है कि दिल्ली से ग्रीस के नाम पर कुरियर से 20 बाल्टी में भरकर शराब की खेप बिहार के मुजफ्फरपुर भेजी गई है। इस सील्ड बाल्टियों में शराब की 1660 बोतलें थी। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

20 बाल्टियों से निकलीं शराब की 1660 बोतलें

पुलिस ने बताया कि मोतीझील स्थित पूजा मार्केट के पास कोरियर कंपनी के कार्यालय के स्थानीय मैनेजर को बाल्टी में शराब होने के शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना उत्पाद थाने को दी। इसी बीच ग्रीस के नाम पर भेजी गई शराब को ले जाने के लिए तीन लोग पहुंचे। उन्हें बैठाया गया तो 2 धंधेबाज मामले को भांप चुके थे और चुपके से निकल गए। लेकिन ऑटो चालक को लोगों ने पकड़ लिया।

उत्पाद पुलिस ने जब जांच की तो उन 20 बाल्टियों से शराब की 1660 बोतलें बरामद हुई। उत्पाद इंस्पेक्टर डेजी कुमारी ने बताया कि त्रिदेव कुरियर में एक बड़ा कार्गो खेप कुरियर से आया हुआ था। दिल्ली स्थित निजी कोरियर कंपनी से ग्रीस बताकर शराब बुक कराई गई थी।

कुरियर लेने आया शख्स हुआ गिरफ्तार 

उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि इस कुरियर के रिसीवर के रूप में दिनेश शर्मा और संजय राय का नाम दिया गया था। सलीम नामक व्यक्ति ने माल पिक कराया था। इसे देखकर कुरियर संचालक को संदेह हुआ। जिसके बाद कुरियर संचालक ने उत्पाद विभाग को जानकारी दी। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने जांच की। इस दौरान कुरियर लेने आये एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दें कि धंधेबाज बीते 17 जनवरी को भी कुरियर से शराब मंगवाकर ले जा चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

4 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

15 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago