Bihar

राजभवन के लिए निकले CM नीतीश, राज्यपाल को सौपेंगे इस्तीफा..

बिहार में महागठबंधन सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। वे  राज्यपाल से मिलने के लिये निकल चुके है। इस बात की संभावना है कि वह पहले इस्तीफा देंगे और फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

जदयू-भाजपा की नई सरकार में एनडीए के मौजूदा घटक दल ‘हम’ के शामिल होने के पूरे आसार हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जीतनराम मांझी ने अपनी पार्टी की तरफ से एनडीए की सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने इसके लिए समर्थन पत्र सौंप दिया है।

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “अब तो जनता भी कह रही है कि देखा है पहली बार ऐसी पलटीमार सरकार। अब जो भी होगा जनता सब देख रही है। नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव जब सरकार में उपमुख्यमंत्री बनें, तो 15 महिनों के कामों को कोई नहीं भुला सकता…यह हमारी उपलब्धि है…आगे जो भी होगा उसका सामना किया जाएगा।”

Avinash Roy

Recent Posts

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

2 घंटे ago

महिलाओं का करियर खत्म हो जाएगा, कोई नौकरी भी नहीं देगा; पीरियड्स लीव की याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस जनहित याचिका (PIL) पर विचार करने से साफ इनकार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

7 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

8 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

8 घंटे ago