Bihar

बिहार: पोस्टमार्टम हाउस का गेट तोड़ शव ले गए परिजन, जीवित समझकर ईसीजी कराने की करने लगे मांग

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच में उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक युवक के शव के लिए परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस का दवाजा तोड़ दिया। सड़क हादसे में मृत युवक को जिंदा समझ शव को परिजन पोस्टमार्टम हाउस से जबरन उठाकर इमरजेंसी में ले गए। इस दौरान परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया।शव को निकालने के लिए पोस्टमार्टम हाउस का दरवाजा तोड़ दिया। परिजनों ने शव की ईसीजी कराई। जांच में मृत घोषित होने के बाद फिर शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया।

परिजनों को लग रहा था कि मृत युवक जिंदा है और उसे अस्पताल ले जाने के बदले जबरन पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही जा रही है। एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस मौके से अज्ञात समझ कर शव को पोस्टमार्टम हाउस लाई थी। परिजन पीछे से आए उनके आने के बाद मृतक की पहचान हो पाई। परिजनों ने पुलिस पर कई आरोप लगाए और बहस किया।

दरअसल मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर मझौली चौक के पास गुरुवार रात ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक जयप्रकाश सिंह (20) की मौत हो गई थी। वह गायघाट के लोचा गांव का था। उसकी मां विभा देवी पूर्व वार्ड सदस्य हैं। जयप्रकाश मुजफ्फरपुर में पढ़ाई करता था और राघोपुर से भोज खाकर लौट रहा था। इसी दौरान वह सड़क हादसे का शिकार बन गया।

इस मामले में एसकेएमसीएच के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रमाकांत प्रसाद ने बताया कि यह पुलिस की लापरवाही है। उसे पहले अस्पताल में लाना चाहिए था। डॉक्टर से मृत्यु सत्यापित कराए बिना शव पोस्टमार्टम हाउस में कैसे रख दिया यह बहुत गंभीर लापरवाही का विषय है। मामले में जांच बैठाई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

6 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

16 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago