Bihar

बिहार में पुलिसवालों के खिलाफ खौफनाक साजिश, थाने में ही लगा दी आग, हमलावर CCTV कैमरे में कैद

बिहार में पुलिसवालों के खिलाफ खतरनाक साजिश रचने के मामले का पर्दाफाश हुआ है. हमलावर ने पुलिसकर्मियों की सामूहिक हत्‍या करने की साजिश रची थी. आरोपी शख्‍स ने दर्जनों पुलिसवालों को मौत का घाट उतारने की खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बेहद करीब पहुंच चुका था. हालांकि, सतर्क पुलिसवालों ने समय रहते इस साजिश को नाकाम कर दिया. यह पूरा वाकाया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. मामले के प्रकाश में आने के बाद सनसनी फैल गई. पुलिस महकमा भी सकते में आ गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

पुलिसवालों के खिलाफ बड़ी साजिश का मामला दरभंगा जिले के मोरो थाने का है. CCTV कैमरे में दिखने वाले दो युवकों पर मामला दर्ज किया गया है. इसमें दिख रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरभंगा के SP सागर कुमार ने एक आरोपी के गिरफ्तार होने की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात मोरो थाने में ही आग लगा दी. पुलिसवालों को थाने के अंदर ही जिंदा जलाने की कोशिश की गई. हालांकि, पुलिसकर्मियों की सजकता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. असामाजिक तत्वों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

CCTV फुटेज में दिखा आरोपी

सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक भी दिखी है. फुटेज देखा जा सकता है कि एक युवक डिब्बे से कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़क रहा है. इसकी भी जांच की जा रही है कि क्या छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया गया. घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की. थाना में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की छानबीन की. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. सीसीटीवी कैमरे में एक असामाजिक तत्व की तस्वीर कैद पाई गई है. उसका सत्यापन कराया जा रहा है. बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दापाश कर दिया जाएगा.

जांच के दायरे में ड्यूटी पर तैनात जवान

घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक रात को 12.21 से 12.54 के बीच थाने में आग लगाते हुए नजर आ रहा है. उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इस घटना से बचाव के लिए ओडी ड्यूटी और संतरी ड्यूटी वाले कि गतिविधि की भी जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

1 घंटा ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

4 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

13 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

13 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

16 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

19 घंटे ago