तस्वीर : महिला का पति और पिता
समस्तीपुर : समस्तीपुर के पुलिस कप्तान पुलिस की कार्यशाली और छवि सुधारने को लेकर भरसक प्रयास कर रहे है। लेकिन उनके नुमाइंदे अपनी आदतों से बाज नही आ रहे है। जिस कारण आम लोगों को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर काफी मशक्कत करना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला नगर थाना से जुड़ा है। जहां बीते 14 दिसंबर को सदर अस्पताल से अपने ससुराल लौट रही महिला प्रियंका कुमारी लापता हो गई।
पहले तो परिजनों ने अपने स्तर से काफ़ी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नही मिलने पर लापता महिला के पिता और पति ने नगर थाने में लिखित शिकायत दी। पीड़ित पति संतोष का बताना है कि चूंकि लड़की का ससुराल विद्यापतिनगर के शेरपुर होने के कारण नगर थाना में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने उसे विद्यापति नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
पीड़ित परिवार शिकायत लेकर विद्यापति नगर थाना पहुंचे लेकिन वहां की पुलिस ने यह कहकर मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया कि लड़की सदर अस्पताल से निकलने के बाद लापता हुई है। यह नगर थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला है। तब से लेकर अब तक पीड़ित परिवार थाना से लेकर डीएसपी और एसपी तक फरियाद कर चुका है। पीड़ित पति संतोष का कहना है कि एसपी से शिकायत पर पुलिस ने आवेदन तो ले लिया लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नही की गई है।
कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय का बताना है कि महिला के पति के द्वारा उसके लापता होने की सूचना दी गई थी। इस संबंध में शिकायत के सत्यापन और उसके पिता के बयान के बाद कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…