Bihar

13 जनवरी को बेतिया आ सकते हैं PM नरेंद्र मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रैली भी करेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

भाजपा लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बिहार के मतदाताओं को साधने में जुट गई है। चर्चा है कि इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को एक दिवसीय बिहार दौरे पर बेतिया संसदीय क्षेत्र के सुगौली आ सकते हैं। बेतिया में प्रधानमंत्री लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत रैली को संबोधन करेंगे। साथ ही बिहार में केंद्र प्रायोजित कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण एवं उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में सुगौली में इंडियन आयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। करीब 6 हजार 500 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई यह परियोजना बिहार के लिए बड़ा उपहार है।

डेढ़ वर्ष बाद PM मोदी का बिहार दौरा

नरेन्द्र मोदी के दौरे को लोकसभा चुनाव के पहले बिहार में एक बड़े चुनावी आगाज के रूप में देखा जा रहा है। लगभग डेढ़ वर्ष बाद मोदी यह बिहार दौरा हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार लोकसभा चुनाव के पहले तीन बार बिहार के दौरे पर प्रधानमंत्री आएंगे।

बिहार में 3 रैली को संबोधित करेंगे PM Modi

बिहार में भाजपा ने अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ी योजना बना ली है। हालांकि अभी अंतिम रूप से कार्यक्रम स्थल तय नहीं हुआ है। लेकिन संभावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार में तीन रैली को संबोधित करेंगे। संभावना है कि बेगूसराय, बेतिया एवं औरंगाबाद में रैली की योजना बिहार भाजपा की ओर से बनाई जा रही है।

अमित शाह भी 3 जनसभा को कर सकते हैं संबोधित

वहीं, अमित शाह भी तीन जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। अमित शाह जनवरी एवं फरवरी के महीनों में सीतामढ़ी, मधेपुरा एवं नालंदा में रैली कर सकते हैं। जबकि जेपी नड्डा के भी इस दौरान बिहार में तीन से चार जगहों पर सभा को संबोधित करने की संभावना हैं। इसमें सीमांचल के जिलों और पूर्वी बिहार के जिलों में जेपी नड्डा की जनसभा हो सकती है। इसी तरह केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की भी रैली प्रस्तावित है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

9 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

11 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

11 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

15 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

15 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

18 घंटे ago