बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटी के लव मैरिज से नाराज एक पिता ने उसे पर धारदार हथियार से काटकर मारने की कोशिश की। बेटी ने कोचिंग से भाग कर शादी कर ली थी। पूरा परिवार इससे बहुत गुस्से में था। रविवार की शाम पिता ने बहाना बनाकर उसे घर पर बुलाया और जान लेने की नीयत से धारदार हथियार से वार कर दिया। पति के साथ भाग कर पीड़ित जूही ने अपनी जान बचाई। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के वासुदेव छपरा गांव की है।
पीड़िता जूही कुमारी का इलाज मुजफ्फरपुर स्थित स्क मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है। इससे पहले लोकल डॉक्टर से उसका इलाज कराया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया था।
जूही ने बताया कि कोचिंग में पढ़ने जाती थी। वहीं सोनू नामक युवक से उसे प्यार हो गया। मिलते जुलते और बात करते हुए दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और शादी करने का मन बना लिया। लेकिन एक जाति से नहीं होने के कारण परिवार के लोग शादी के खिलाफ हो गए। प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए 6 माह पहले दोनों ने भाग कर शादी कर ली थी। दोनों घर से अलग रह रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जूही को पिता ने पढ़ाई लिखाई का डॉक्यूमेंट देने के बहाने अपने घर बुलाया। वह अपने पति सोनू के साथ गई। सोनू ने बताया कि दोनों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। जुही के पिता ने दोनों को धारदार हथियार से काटने की कोशिश की। यह देखकर दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस बीच पिता के हमले से जूही जख्मी हो गई। सोनू भाग कर बाहर निकला और शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। उसके बाद उनकी जान बच गई। एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। मेडिकल ओपी पुलिस उसे सुरक्षा दे रही है। मेडिकल ओपी प्रभारी ने बताया है कि लड़की का फर्ज बयान लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई होगी।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…