Bihar

तीन महीने बाद लालू के घर पहुंचे नीतीश, दही-चूड़ा से RJD-JDU के रिश्ते में लौटेगी मिठास?

करीब 3 महीने बाद आज सीएम नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पहुंचे हैं। राबड़ी आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर लालू ने चूड़ा दही भोज का आयोजन किया है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए। पूरे 90 दिन बाद राबड़ी आवास पर लालू से नीतीश की मुलाकात हुई। और कयास लगाए जा रहे हैं कि दही चूड़ा भोज से दोनों दलों राजद-जदयू के रिश्तों में और मिठास आ जाएगी। ये भोज इसलिए भी अहम है। क्योंकि बीते करीब 3 महीने बाद नीतीश कुमार राबड़ी आवास पहुंचे हैं। इससे पहले आखिरी मुलाकात राबड़ी आवस पर बीते साल 16 अक्टूबर को हुई थी। जब नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे।

लालू-नीतीश की मुलाकातों का दौर नंवंबर में भी चला था। जब छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव 3 नवंबर को सीएम हाउस नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। राबड़ी आवास पर दोनों की मुलाकात बीते साल 16 अक्टूबर को हुई थी। तो वहीं आखिरी मुलाकात सीएम आवास पर 3 नवंबर को हुई थी। वहीं सीपीआई की रैली में जब नीतीश ने सीट बंटवारा में देरी के लिए कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई थी तो अगले दिन फिर लालू और तेजस्वी उनसे मिलने पहुंचे थे।

राबड़ी आवास पर आयोजित चूड़ा-दही भोज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।10 क्विंटल से ज्यादा दही और पांच क्विंटल चूड़े की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चूड़ा-दही भोज में शामिल लोगों को तिलकुट और आलू-गोभी-मटर की सब्जी भी परोसी जाएगी। चूड़ा-दही भोज के लिए राजनीतिक दिग्गजों के साथ-साथ आम कार्यकर्ताओं को भी न्योता दिया गया है। बड़ी तादाद में राजद कार्यकर्ताओं के राबड़ी आवास पर पहुंच गए हैं।

बिहार की सियासत में चूड़ा-दही भोज का विशेष महत्व रहा है। खराब सेहत के चलते इस बार 4 सालों बाद लालू यादव मकर संक्रांति पर भोज का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें सभी दलों को नेता शामिल होते हैं। इस दौरान खुद लालू भोज परोसते हैं। बिहार में मकर संक्रांति पर भोज की पुरानी परंपरा चली आई है। जिसे हर सियासी दल के नेता निभाते आए हैं। लेकिन आज लालू यादव का चूड़ा-दही भोज काफी अहम होने वाला है। क्योंकि बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर मची रस्साकशी के बीच नीतीश कुमार और लालू की मुलाकात होगी। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

8 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago