Bihar

बिहार: दो महादलित बच्चियों से गैंगरेप, एक का शव मिला; दूसरे की हालत गंभीर, शरीर पर नहीं थे कपड़े

बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ स्थित एक गांव में दो महादलित नाबालिग बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म गैंगरेप का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद गांव के लोगों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना फुलवारी शरीफ थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा है, जबकि इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद डॉग स्क्वाड और एसएफएल टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सहेली (जिनकी उम्र लगभग 10 वर्ष और आठ वर्ष बताई जा रही है) सोमवार को अपने घर के लिए जलावन लाने के लिए पास में गई थी। इस दौरान दोनों सहेली अचानक लापता हो गईं। परिवार वाले लोगों ने दोनों को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार को परिवार के लोगों को सूचना मिली कि दोनों लापता सहेलियों का शव कुछ दूर एक चवर में पड़ा है। परिवार के लोग आनन-फानन में जब वहां पहुंचे तो देखा कि एक बच्ची बादहवास वहां बैठी है, जबकि एक बच्ची का शव चवर में एक बाउंड्री के नजदीक पड़ा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना फुलवारी शरीफ थाने को दी।

सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया। घटना के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस मामले को लेकर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी से पूछे जाने पर क्या यह सामूहिक दुष्कर्म का मामला है। उन्होंने बताया कि छानबीन की जा रही है। वहीं, गांव के लोगों ने और परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों बच्चियों के शरीर पर से आधे कपड़े निकाले हुए थे, जिससे यह लगता है कि दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

10 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

12 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

18 घंटे ago