Bihar

पटना एयरपोर्ट से कुछ ही मिनटों में पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट, तभी पायलट ने कर दिया इनकार, कहा- “मैं सदमें में हूँ…”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पटना एयरपोर्ट से हर दिन किसी न किसी वजह से विमान सेवा प्रभावित हो रही है. बुधवार को भी पटना से पुणे जा रहा एक विमान उड़ान भरने के लिए तैयार था, लेकिन टेक ऑफ नहीं कर सका. टेक ऑफ से पहले पायलट ने अचानक उड़ान भरने से इनकार कर दिया, यह सुनकर यात्री भी हैरान रह गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आया. बाद में दिल्ली से दूसरे पायलट को मंगाया गया और तीन घंटे देर से विमान पुणे के लिए रवाना हुई.

पुणे जाने के लिए उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट

दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-126 के पुणे जाने के लिए तैयार थी. विमान करीब दोपहर 1:25 बजे उड़ान भरने वाला था. यात्रियों को सुरक्षा जांच के बाद विमान में बैठा लिया गया था. पार्किंग बे से टैक्सी बे होते हुए विमान रनवे पर पहुंची ही थी और क्रू मेंबर्स सीट बेल्ट बांधने की हिदायत दे रहे थे. तभी क्रू मेंबर्स के साथ विमान में बैठे 162 बैठे यात्री भी चौंक गए क्योंकि पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया.

क्या बोला पायलट

घर जाने से पहले पायलट ने कहा कि उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, इस वजह से वो फ्लाइट नहीं उड़ा सकता. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टेक ऑफ से चंद मिनट पहले ही पायलट को उसके मां के देहांत की सूचना मिली थी, जिस वजह से वह परेशान था.

दिल्ली से बुलाया गया दूसरा पायलट

पायलट द्वारा उड़ान भरने से मना किए जाने के बाद फ्लाइट को वापस पार्किंग बे में लाया गया और क्रू मेंबर समेत सभी 162 यात्रियों को बाहर निकाला गया. वहीं दिल्ली से आने वाली फ्लाइट से एक अतिरिक्त पायलट को इस फ्लाइट को पुणे ले जाने के लिए बुलाया गया. 4.15 बजे दिल्ली से पायलट आया . फिर यात्रियों को विमान में बिठाया गया और शाम 4.41 बजे उन्हें लेकर फ्लाइट पुणे रवाना हुई.

लगातार प्रभावित हो रही फ्लाइट

बता दें कि घने धुंध के कारण लगातार फ्लाइटें रद्द और लेट हो रही है. मंगलवार को भी पटना आने व जाने वाली चार जोड़ी फ्लाइटें रद्द रहीं. इसके साथ ही 12 जोड़ी विमान देर से आये गये. हालांकि कोहरे की वजह से यह हाल सिर्फ पटना एयरपोर्ट का ही नहीं बल्कि दरभंगा एयरपोर्ट का भी है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

3 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

5 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

7 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

13 घंटे ago