Bihar

पहला कदम नहीं उठाएगी आरजेडी, तेजस्वी यादव ने नीतीश से समर्थन वापसी के प्रस्ताव को ठुकराया

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच आरजेडी ने नीतीश सरकार से समर्थन वापस लेने से इनकार कर दिया है। पटना में शनिवार को आरजेडी विधायक दल की बैठक हुई। इसमें कई विधायकों ने मांग उठाई कि नीतीश सरकार से पार्टी अपना समर्थन वापस ले ले। हालांकि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आरजेडी विधायकों की मांग को ठुकरा दिया। उन्होंने विधायकों को स्पष्ट किया है कि आरजेडी सरकार तोड़ने का पहला कदम नहीं उठाएगी। पार्टी ने हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सम्मान किया है।

आरजेडी विधायक दल की बैठक में पार्टी ने आगे के सभी फैसले लेने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को अधिकृत किया है। पार्टी के सभी विधायकों को यह निर्देश दिया गया है कि वह अभी नीतीश कुमार के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी न करें। नीतीश कुमार और सरकार पर कोई भी बयान देना है या फैसला लेना है, वो लालू यादव ही करेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी यादव ने स्पष्ट मैसेज दिया है कि आरजेडी सरकार गिराने का कोई कदम नहीं उठाएगी। वह अब भी महागठबंधन सरकार में बनी हुई है। अगर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू कोई ऐसा कदम उठाती है, तो फिर पार्टी अपना काम शुरू करेगी। आरजेडी ने अभी तक हार नहीं मानी है। तेजस्वी ने संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी आसानी से नीतीश को एनडीए में नहीं जाने देगी।

सूत्रों के अनुसार आरजेडी ने एनडीए में शामिल जीतनराम मांझी की पार्टी HAM को भी ऑफर दिया है। हालांकि, HAM ने स्पष्ट किया है कि वह एनडीए में ही मजबूत है। नीतीश कुमार के एनडीए में वापसी से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। महागठबंधन में जाने का सवाल नहीं उठता है। हालांकि, जीतनरा मांझी ने पटना में शनिवार शाम को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सेल्स टैक्स कार्यालय में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, चोरी का सरिया और मोबाइल बरामद, पहले भी जा चुका है जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए सेल्स…

2 घंटे ago

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, DM ने तय समय में काम पूरा करने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : कथित झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद 9 वर्षीय बच्चे की मौ’त, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में कथित झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के…

3 घंटे ago

गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में गद्दीदार और मछली विक्रेता के बीच विवाद के बाद मारपीट, दोनों पक्षों से जख्मी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित मछली मंडी में सोमवार की शाम…

3 घंटे ago

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, 30 अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने का आरोप

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा…

8 घंटे ago

श्रावणी मेले से पहले विद्यापतिधाम तैयार, शिवभक्तों की सुविधा के लिए प्रशासन ने कसी कमर

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : मिथिलांचल की सार्वकालिक धरोहरों में शुमार आस्था का प्रमुख केंद्र विद्यापतिधाम उगना महादेव…

14 घंटे ago