बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। इस नई सरकार को जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। विधायकों की मीटिंग में रविवार को यह फैसला हुआ है।
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, 9वीं बार बने बिहार के CM; बिहार में फिर एनडीए सरकार
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार बार-बार पाला बदलते रहते हैं। देखिएगा, अभी तो खेल बाकी है, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 2024 में ही खत्म हो जाएगी। तेजस्वी ने आगे कहा कि आरजेडी हार नहीं मानने वाली है। बिहार में असली खेल अब शुरू होने वाला है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…