गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSPolitics

CM नीतीश ने कर दिया बड़ा इशारा…राज्य हित में जो भी करना होगा करेंगे, केंद्र ने एक मांग मान लिया और भी डिमांड मान ले, प्रेस वाले अब मेरे बारे में पूछना छोड़ दें…

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में राजनीतिक उठापटक की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों ही इशारों में बड़ी बातें कह दी है. कर्पूरी ठाकुर की जन्म जयंती पर पटना में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुत कुछ कह दिया. उन्होंने कहा कि राज्य हित में जो भी करना पड़ेगा वो करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी एक मांग मान ली है, हम तो चाहेंगे कि दूसरा डिमांड भी मान ले. पत्रकारों से कहा कि आप लोग मेरे बारे में पूछते हैं. यह सब छोड़ दीजिए, हम सिर्फ काम करते हैं और काम करते रहेंगे. राज्य के हित में जो ही करना होगा वह करेंगे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिल गया, यह बहुत खुशी की बात है. हम लोग जो डिमांड करते थे उसमें एक तो मान लिया. चलिए ठीक है..लेकिन हमारा और जो भी डिमांड है उसको भी लोग माने. हम तो यही चाहते हैं.इसके बाद कहा कि यहां प्रेस वाले भी बड़ी संख्या में हैं. मैं उनका भी अभिनंदन करता हूं. कृपा कर के आज जो भी बातें जननायक के बारे में हुई हैं, उसी को छपियेगा. यही आग्रह करता हूं. आप मेरे बारे में पूछते रहते हैं… यह सब छोड़ दीजिए. हम सिर्फ काम कर रहे हैं और काम करते रहेंगे. हम राज्य के हित में काम करते हैं. राज्य के हित में जो भी करना होता है करते हैं, जो भी करना पड़ेगा वह करेंगे.

IMG 20240101 WA0037 01

IMG 20230604 105636 460

परिवारवादी नेताओं पर नीतीश का बड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज लाखों की संख्या में यहां वेटनरी ग्राउंड पर उपस्थित हैं .कम से कम 2 लाख लोग यहां पर उपस्थित हैं. रास्ते भर दोनों तरफ लोग खड़े थे, हमने उन्हें देखा है. हम सवेरे से ही देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम आज कर्पूरी ठाकुर के गांव कर्पूरीग्राम गए परिवार के लोगों से मुलाकात की. आज बहुत ही खुशी की बात है की कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आप सब लोग यहां पहुंचे हैं. एक और बड़ी खुशी की बात है कि जननायक को भारत रत्न प्रदान किया गया है.

IMG 20230728 WA0094 01

उनको भारत रत्न मिले हम तो शुरू से ही कह रहे हैं. जब हम लोगों की सरकार बनी 2005 में, इसके बाद 2007 से लेकर 2023 तक हर साल हम मांग करते थे. पहले कांग्रेस की सरकार और बाद में वर्तमान सरकार को हम अनुरोध करते रहे की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिले. पहले के लोग नहीं किए लेकिन इस सरकार ने मांग मान ली है. इसके लिए हम प्रधानमंत्री को बधाई देते हैं.

IMG 20230324 WA0187 01

उन्होंने हमारी मांग को स्वीकार कर लिया. हमने जननायक कर्पूरी ठाकुर के कामों को आगे बढ़ने का काम शुरू किया है. उनको लगने लगा है कि जननायक की इज्जत करेंगे तब उनको भी कुछ मिल सकता है .जिस कारण से भी हो उन्होंने (प्रधानमंत्री) ने भारत रत्न दिया है, हमें खुशी है और हम उन्हें बधाई देते हैं. उन्होंने (प्रधानमंत्री) रामनाथ ठाकुर जी को भी फोन किया हैं. प्रधानमंत्री जी हमको तो फोन नहीं किए हैं लेकिन हम प्रेस के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई दे देते हैं.

समस्तीपुर में नीतीश कुमार ने क्या कुछ कहा देखें :

IMG 20230701 WA0080

IMG 20240111 WA0056 01

IMG 20240115 WA0021 01

IMG 20240103 WA0099 01

IMG 20231110 WA0063 01

20201015 075150