समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWSSamastipur

मिथिला क्षेत्र के DIG पद की कमान IPS बाबूराम ने संभाली, 2020 से 2022 तक रह चुके हैं दरभंगा के SSP

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मिथिला क्षेत्र के डीआईजी पद की कमान आईपीएस बाबूराम ने शुक्रवार को संभाली है। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल करना उनकी हमेशा से प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी जिले के क्राइम व संगठित अपराध करने वाले अपराधियों के विषय में जानकारी ली जाएगी। दरभंगा पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले श्यामा माई मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद उन्होंने कार्यालय पहुंचकर पदभार संभाला।

मालूम हो कि वर्ष 2020 से 2022 तक वे दरभंगा के एसएसपी रह चुके हैं। उस समय उन्होंने कई बड़े मामलों का खुलासा किया था। खासकर अलंकार ज्वेलर्स लूटकांड का उन्होंने पर्दाफाश किया था। साथ ही सिंहवाड़ा के एक स्वर्ण व्यवसायी के अपहरण मामले में भी उन्होंने व्यवसायी को सकुशल बरामद किया था। उनके समय में शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था काफी हद तक दुरुस्त हो गयी थी। इसके अलावा भी उन्होंने एसएसपी के कार्यकाल में कई उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले वह समस्तीपुर जिले के भी एसपी रह चुके हैं।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150