महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में संभाजीनगर गांव स्थित ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में आग लगने से मधुबनी के चार मजदूरों की जलकर मौत हो गई। मरने वाले लोग लदनियां थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मोहम्मद मुश्ताक (64) और उनके भतीजे कौशर आजम (29) व मोहम्मद इकबाल (25) तथा बाबूबरही थाना क्षेत्र के जमुनिया निवासी मोहम्मद मरगूब (35) हैं। कौशर आजम के भाई मोहम्मद इरशाद ने घटना की सूचना स्वजन को दी।
शनिवार देर रात को हुआ यह दर्दनाक हादसा
सभी मजदूर ग्लव्स (दस्ताना) फैक्ट्री में काम करते थे। उसी फैक्ट्री में सोते भी थे। शनिवार की रात करीब 2:15 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में छह लोगों के जलने की सूचना है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। अधजले शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जमानिया में मातमी सन्नाटा
शेख मोहम्मद शहाबुद्दीन के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मरगूब की जलने से मौत के बाद बाबूबरही थाना क्षेत्र के जमानिया टोले में मातमी सन्नाटा पसरा है। गांव में इस बात की सूचना रविवार की सुबह मिली।
गांव के बिंदेश्वर राम ने बताया कि मरगूब डेढ़ माह पूर्व संभाजीनगर गया था, ताकि घर की माली हालत को सुधार सके। उसे चार साल का पुत्र व तीन साल की पुत्री है। पत्नी गर्भवती है।
सूचना के अनुसार मरगूब के रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं, जो घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहां से सभी शवों को लाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…