Bihar

बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 के लिए आवेदन आज से शुरू, 21 जनवरी तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है। बिहार विधानसभा सचिवालय (Bihar Legislative Assembly Secretariat) की ओर से ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गयी है।

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए योग्यता रखते हैं वे तुरंत ही बिहार विधानसभा सचिवालय की ऑफिशियल वेबसाइट vidhansabha.bih.nic.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर फॉर्म भर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2024 तय की गयी है।

इन स्टेप्स से भरें एप्लीकेशन फॉर्म

बिहार विधानसभा सचिवालय भर्ती 2024 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक vidhansabha.bih.nic.in वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको जिस भी पद के लिए आवेदन करना है उसके नीचे दिए गए Apply Now लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन कर लें और उसके बाद अन्य जानकारी भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

Bihar Legislative Assembly Secretariat Recrument 2024 Online Form Direct Link

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ ही तय शुल्क जमा करना अनिवार्य है तभी आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा। सिक्योरिटी गार्ड पदों पर आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 675 रुपये एवं एससी व एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 180 रुपये का भुगतान करना होगा।

ड्राइवर एवं ऑफिस अटेंडेंट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वर्गानुसार 400 एवं 100 रुपये जमा करना होगा। इसी प्रकार से डाटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को क्रमशः वर्गानुसार 600/ 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 घंटा ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago